फर्जी फर्म बनाकर लगभग ₹2.38 करोड़ की राजस्व क्षति पहुंचाने वाले मुकदमे में 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस नोट, दिनांक- 22.08.2026*
*थाना- कोतवाली, जनपद- आजमगढ़*

*🔹 फर्जी फर्म बनाकर लगभग ₹2.38 करोड़ की राजस्व क्षति पहुंचाने वाले मुकदमे में 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*🔹 फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जीएसटी पंजीयन प्राप्त कर फर्जी इनवाइस के माध्यम से ₹119.04 लाख की फर्जी आईटीसी पास-ऑन एवं ₹119.09 लाख की फर्जी आईटीसी का लाभ लेने का आरोप गिरफ्तार*

*पूर्व की घटना/इतिहास-*
कार्यालय उपायुक्त (वि0अनु0शा0), राज्य कर, आजमगढ़ सम्भाग, आजमगढ़ द्वारा उपलब्ध करायी गयी जांच रिपोर्ट के आधार पर थाना कोतवाली आजमगढ़ पर मु0अ0सं0- 522/2025 धारा 319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। जांच में पाया गया कि सर्वश्री मलिक इण्टरप्राईजेज, जीएसटी नं0-09BZCPA0905L1ZM के नाम से फर्म का पंजीयन दिनांक 30.12.2024 को कराया गया था। पंजीयन हेतु अपलोड किये गये दस्तावेजों एवं फर्म के मुख्य व्यापार स्थल की जांच में फर्म मौके पर अस्तित्वहीन/बोगस पायी गयी। जांच के दौरान अपलोड किया गया बिजली बिल कूटरचित पाया गया तथा किरायानामा एवं अन्य दस्तावेजों के संबंध में भी तथ्य संदिग्ध पाये गये।
जांच में यह भी प्रकाश में आया कि उक्त फर्म द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में फर्जी इनवाइस के माध्यम से लगभग *₹661.33 लाख की फर्जी आउटवर्ड सप्लाई* दर्शाकर लगभग *₹119.04 लाख की फर्जी आईटीसी पास-ऑन* की गयी तथा लगभग *₹661.63 लाख की फर्जी खरीद* दर्शाकर लगभग *₹119.09 लाख की फर्जी आईटीसी* का लाभ लिया गया। इस प्रकार कुल लगभग *₹238.13 लाख (लगभग ₹2.38 करोड़) की राजस्व क्षति* पहुंचाये जाने का आरोप है।

*गिरफ्तारी का विवरण-*
दिनांक 22.08.2026 को उ0नि0 मिथिलेश कुमार प्रजापति, का0 भूपेन्द्र मिश्रा एवं का0 सचिन कुमार थाना कोतवाली आजमगढ़ द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त *आदिल पुत्र इस्तेयाक, निवासी रवाना शिकारपुर, थाना श्योहारा, जनपद बिजनौर, उम्र करीब 34 वर्ष को समय 11:55 बजे जिला रोडवेज आजमगढ़ के पास से* नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

*अभियुक्त का विवरण-* आदिल पुत्र इस्तेयाक, निवासी रवाना शिकारपुर, थाना श्योहारा, जनपद बिजनौर, उम्र करीब 34 वर्ष।
*पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0- 522/2025 धारा 319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।
*आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 418/2025, धारा 115(2), 351(3), 352 बीएनएस, थाना श्योहारा, जनपद बिजनौर।
2. मु0अ0सं0 522/2025, धारा 319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 मिथिलेश कुमार प्रजापति, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।
2. का0 भूपेन्द्र मिश्रा, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।
3. का0 सचिन कुमार, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।