*TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना मुबारकपुर एवं थाना कोतवाली पुलिस की साइबर टीम द्वारा साइबर फ्रॉड के पीड़ितों के कुल ₹12,426/- वापस कराए गए*

*प्रेस नोट, दिनांक 23.08.2026*
*थाना मुबारकपुर और कोतवाली*

*🔹 थाना मुबारकपुर एवं थाना कोतवाली पुलिस की साइबर टीम द्वारा साइबर फ्रॉड के पीड़ितों के कुल ₹12,426/- वापस कराए गए।*

*🔹 फर्जी वेबसाइट एवं खाते से बिना जानकारी के निकाली गई धनराशि पर त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर हेल्पलाइन/पोर्टल के माध्यम से पीड़ितों को दिलाई गई पूरी धनराशि।*
*घटना एवं पुलिस कार्यवाही का विवरण–*
थाना मुबारकपुर क्षेत्र के आवेदक सिराज अहमद पुत्र अली अहमद निवासी अजीजनगर नूरपुर बुतात थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा अपने शिक्षण संस्थान को सजाने हेतु एक ऑनलाइन वेबसाइट पर सस्ती एवं आकर्षक LED झालर लाइट का विज्ञापन देखकर ₹10,000/- की बुकिंग की गई थी। बुकिंग के पश्चात आवेदक को वेबसाइट के फर्जी होने का एहसास हुआ, जिस पर तत्काल NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई, जिसका Ack No. 3310726018XXXX है। शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर टीम द्वारा फ्रॉड की गई सम्पूर्ण ₹10,000/- धनराशि होल्ड कराई गई तथा नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए पीड़ित को उसकी *पूरी धनराशि ₹10,000/- वापस करा दी गई।*

इसी क्रम में थाना कोतवाली क्षेत्र के आवेदक भागीरथी प्रसाद पुत्र भुवनेश्वर निवासी हीरापट्टी थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ के मोबाइल पर मैसेज प्राप्त हुआ कि उनके खाते से उनकी जानकारी के बिना ₹19,999/- की धनराशि कट गई है। आवेदक द्वारा किसी व्यक्ति को अपनी जानकारी नहीं दी गई थी और न ही किसी अनजान लिंक पर क्लिक किया गया था। आवेदक द्वारा तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई। थाना कोतवाली की साइबर टीम द्वारा साइबर पोर्टल पर प्राप्त शिकायत संख्या 3310325002XXXX पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की गई तथा फ्रॉड हुई धनराशि में से *₹2,426/- पीड़ित के खाते में वापस करा दिए गए।*

*कुल धनराशि वापसी–*
थाना मुबारकपुर एवं थाना कोतवाली की साइबर टीम द्वारा उपरोक्त दोनों मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए *पीड़ितों की कुल ₹12,426/- (बारह हजार चार सौ छब्बीस रुपये) की धनराशि वापस कराई गई।*

*कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम–*
1-उ0नि0 विधनेश वर्मा, रि0का0 विवेक कुमार चौहान, म0का0 प्रियंका तिवारी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़।
2-उ0नि0 सागर कुमार रंगू, का0 नीरज पटेल, का0 राजन कुमार गौड़ थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़।

*आमजन से अपील–*
यदि आपके साथ किसी प्रकार का साइबर फ्रॉड होता है अथवा आपके खाते से बिना जानकारी के धनराशि कट जाती है, तो बिना देरी किए तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा साइबर क्राइम पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। साथ ही संबंधित बैंक को लिखित प्रार्थना पत्र देकर अपने नजदीकी थाने पर स्थापित साइबर हेल्प डेस्क से संपर्क करें, ताकि धनराशि को समय रहते होल्ड कराकर वापस कराने की कार्रवाई की जा सके।