*TV 20 NEWS || AZAMGARH :समाजवादी पार्टी कार्यालय, जनपद- आजमगढ़ पर पी.डी.ए. नाई समाज की बैठक रामनाथ शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। संचालक सुभाष शर्मा ने किया*
प्रकाशनार्थ,
दिनांक- 23.8.2026 दिन-रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय, जनपद- आजमगढ़ पर पी.डी.ए. नाई समाज की बैठक रामनाथ शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। संचालक सुभाष शर्मा ने किया।
बैठक के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव संजय विद्यार्थी ने कहा की नाई समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है। बिहार के जन नेता रहे कर्पूरी ठाकुर ने समाज में गैर बराबरी दूर करने के लिए सन् 1977 में आरक्षण लागू किया था। जिसको हम सब के संरक्षक रहे नेता जी मुलायम सिंह यादव ने आरक्षण को आगे बढ़ने का काम किया।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पिछड़े, दलितों, अल्पसंख्यकों के भागीदारी के लिए बहुत से काम किया। वर्तमान में भा.ज.पा.की डबल इंजन की सरकारें संविधान, लोकतंत्र व आरक्षण को खत्म करने के लिए कुचक्र रच रही है।
भा.ज.पा. लोगों के बीच धर्म, जाति के आधार पर नफरत पैदा कर सत्ता तो हासिल कर लिया, लेकिन काम अपने वर्गीय हित में कर रही है।
बेरोजगारी,छात्रों की फीस, दवाएं व आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ते जा रहे है। डीजल, पेट्रोल, गैस,खाद बीज की महंगाई बढ़ गई थी लेकिन अब गरीबों के काम आने वाली चीनी भी महंगी कर दी गई ।₹42 से बढ़कर 65 रुपए कर दिया गया सरकारी प्राइमरी विद्यालयों को बंद किया जा रहा है जिससे
भा.ज.पा. चाहती है कि गरीबों, पिछड़ों के बच्चे पढ़ लिख कर आगे न बढ़ सकें।
नाई शर्मा समाज संकल्पित है कि विकास, रोजगार, महंगाई से मुक्ति, छात्रों की अच्छी पढ़ाई, किसानों के उनकी फसल के लागत का उचित मूल्य दिलाने के लिए सन् 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे।
जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि आज देश में अखिलेश यादव ही एक ऐसे नेता है जो पिछड़े, दलितों, अल्पसंख्यकों को उनका हक अधिकार दिला सकते हैं और उनके ऊपर हो रहे दमन, उत्पीड़न को रोक सकते हैं।भा.ज.पा. “पी.डी.ए.”के आरक्षण को खत्म करने का प्रयास कर रही है। लैटरल एंट्री के बहाने आर.एस.एस. के लोगों को आई. ए. एस. व अन्य जगहों पर रख रही है। जिससे पिछड़े,दलितों, अल्पसंख्यकों की भागीदारी नहीं है।
बैठक को नाई समाज के जिलाध्यक्ष रमेश शर्मा, मारकंडे शर्मा, आकाश शर्मा,सोनू शर्मा, राम आसरे शर्मा, बेचन शर्मा, विमलेश शर्मा, संजय शर्मा आदि ने संबोधित किया।
बैठक में डॉ.रमेश शर्मा, अशोक शर्मा दीपक शर्मा, दिनेश शर्मा, रुपेश शर्मा, महेंद्र शर्मा, जवाहर शर्मा, डॉ.के.के. शर्मा, अजीत कुमार राव, पप्पू कुमार यादव आदि लोग उपस्थित रहे।






