*TV 20 NEWS || AZAMGARH :जन-जन की सेवा तन-मन से करना मेरा कर्तव्य, उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के जनता दर्शन में दिखी संवेदनशीलता*
प्रेस विज्ञप्ति
• *जन-जन की सेवा तन-मन से करना मेरा कर्तव्य, उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के जनता दर्शन में दिखी संवेदनशीलता।”*
• *उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित एवं नियमसंगत कार्यवाही के निर्देश*
*मा0 उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी*
*लखनऊ, 24 अगस्त 2026।* मा0 उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने आज अपने कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों की समस्याओं को स्वयं उनके पास जाकर सुना तथा संबंधित अधिकारियों को तत्काल एवं नियमसंगत कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने कहा, जन-जन की सेवा तन-मन से करना मेरा कर्तव्य है।” उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। “मेरे कार्यालय में आए हुए प्रत्येक अनुरोधकर्ता और शिकायतकर्ता देवतुल्य हैं। उनकी समस्या को मैं अपनी समस्या समझकर उसके समाधान के लिए अथक प्रयास करता हूं।
जनता दर्शन में बड़ी संख्या में फरियादी जमीन की पैमाईश, चकमार्ग चौड़ीकरण, नाली एवं मार्ग निर्माण, प्रधानमंत्री आवास, वृद्धावस्था पेंशन तथा गंभीर बीमारी के उपचार के लिए आर्थिक सहायता सहित विभिन्न समस्याएं लेकर पहुंचे। मा0 उप मुख्यमंत्री जी ने प्रत्येक फरियादी की बात गंभीरता एवं संवेदनशीलता से सुनी और संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर आवश्यक निर्देश दिए।
आगरा निवासी श्री शैलेन्द्र पुत्र श्री शिव कुमार, फिरोजाबाद निवासी श्री गंभीर सिंह पुत्र श्री राम किशन तथा उन्नाव निवासी श्रीमती लक्ष्मी पत्नी श्री मनेश ने प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध किया। मा0 उप मुख्यमंत्री जी ने संबंधित अधिकारियों को पात्रता के अनुसार आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। कुशीनगर की श्रीमती चम्पा देवी ने हृदय की गंभीर बीमारी के उपचार हेतु पीजीआई अस्पताल, लखनऊ में इलाज तथा आर्थिक सहायता का अनुरोध किया। श्री मौर्य ने मानवीय संवेदना के साथ संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
हरदोई के भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अजीत सिंह ‘बब्बन’ ने ग्राम महुईपुरी को स्मार्ट विलेज बनाए जाने का अनुरोध किया, जबकि अमेठी निवासी श्री रामदास पुत्र श्री रामसेवक ने चकमार्ग चौड़ा किए जाने की मांग रखी। उप मुख्यमंत्री जी ने दोनों प्रकरणों पर संबंधित विभागों से आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।
इसके अतिरिक्त श्री मौर्य ने प्रमुख सचिव कृषि, महाप्रबंधक मेट्रो एवं परिवहन विभाग, पुलिस आयुक्त प्रयागराज एवं लखनऊ तथा जिलाधिकारी रायबरेली, देवरिया, झांसी सहित गोंडा से वार्ता कर प्राप्त शिकायती पत्रों पर नियमानुसार त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।






