*TV 20 NEWS || AZAMGARH : प्रत्येक शनिवार 34 आधार केंद्रों पर आयोजित होंगे विशेष आधार कैम्प, आधार नामांकन एवं अद्यतन की विभिन्न सुविधाएं नागरिकों को मिलेंगी*

प्रत्येक शनिवार 34 आधार केंद्रों पर आयोजित होंगे विशेष आधार कैम्प

आधार नामांकन एवं अद्यतन की विभिन्न सुविधाएं नागरिकों को मिलेंगी

आजमगढ़, 24 अगस्त 2026/

प्रवर अधीक्षक डाकघर आजमगढ़ मंडल आजमगढ़ ने बताया है कि भारतीय डाक विभाग, आजमगढ़ मंडल द्वारा आम नागरिकों की सुविधा एवं आधार संबंधी सेवाओं को सुगम बनाने के उद्देश्य से 22 अगस्त 2026 से प्रत्येक शनिवार को जनपद के 34 आधार नामांकन एवं अद्यतन केंद्रों पर विशेष आधार कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं।

इन विशेष कैम्पों में नागरिकों को नए आधार नामांकन के साथ-साथ आधार में मोबाइल नंबर, पता, जन्मतिथि, फोटो आदि के अद्यतन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। नागरिक अपनी आवश्यकता के अनुसार संबंधित आधार केंद्र पर पहुंचकर इन सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।

इसके अतिरिक्त प्रधान डाकघर, आजमगढ़ में आधार संबंधी कार्य दो पालियों में किया जाएगा। प्रथम पाली में प्रातः 08:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली में प्रातः 10:00 बजे से सायं 06:00 बजे तक आधार सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

भारतीय डाक विभाग द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे प्रत्येक शनिवार आयोजित होने वाले इन विशेष आधार कैम्पों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा आधार से संबंधित आवश्यक कार्य समय से पूर्ण कराएं।