*TV 20 NEWS || AZAMGARH : साइबर फ्रॉड के ₹13,000/- पीड़ित के खाते में वापस कराए गए, एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत के बाद साइबर हेल्प डेस्क टीम ने की त्वरित कार्रवाई*

*प्रेस नोट, दिनांक–25.08.2026*
*थाना बरदह, जनपद आजमगढ़*
*🔹 साइबर फ्रॉड के ₹13,000/- पीड़ित के खाते में वापस कराए गए*
*🔹 एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत के बाद साइबर हेल्प डेस्क टीम ने की त्वरित कार्रवाई*
*🔹 माननीय न्यायालय के फंड रिलीज ऑर्डर के अनुपालन में कराई गई धनराशि वापसी*

*पूर्व की घटना-*
दिनांक 20.10.2025 को साजिद अंसारी पुत्र निसार अहमद, निवासी राजेपुर, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ के मोबाइल फोन को हैक कर खाते से ₹13,000/- का साइबर फ्रॉड किया गया था। पीड़ित द्वारा दिनांक 21.11.2025 को एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत संख्या 23111250188111 दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर फ्रॉड की धनराशि अभियुक्त के बैंक खाते में होल्ड कराई गई।
साइबर हेल्प डेस्क थाना बरदह द्वारा विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के फंड रिलीज ऑर्डर के क्रम में संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय कर पीड़ित के खाते में ₹13,000/- की पूरी धनराशि वापस करा दी गई।
*पुलिस टीम-*
थानाध्यक्ष चन्द्रदीप कुमार, उ0नि0 मनीष सिंह, म0आ0 आरती सिंह, थाना बरदह