*TV 20 NEWS || AZAMGARH : शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार*

*प्रेस नोट, दिनांक–25.08.2026*
*थाना तरवां, जनपद आजमगढ़*
*🔹 शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार*

*पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण-*
वादिनी मुकदमा, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़ द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि विनय यादव पुत्र राम सेवक यादव, निवासी ग्राम समसुद्दीनपुर, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़ द्वारा शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए तथा बाद में शादी करने से इंकार कर दिया गया। तहरीर के आधार पर दिनांक 24.08.2026 को थाना तरवां पर मु0अ0सं0-180/2026 धारा 69 बीएनएस पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
दिनांक 25.08.2026 को उ0नि0 कान्ता प्रसाद पाल मय हमराह पुलिस बल द्वारा अभियुक्त विनय यादव पुत्र राम सेवक यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम समसुद्दीनपुर, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़ को खरिहानी चौराहे से आगे आजमगढ़ मार्ग पर सड़क किनारे से समय करीब 10:30 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0-180/2026, धारा 69 बीएनएस, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
विनय यादव पुत्र राम सेवक यादव, निवासी ग्राम समसुद्दीनपुर, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़, उम्र 20 वर्ष।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
उ0नि0 कान्ता प्रसाद पाल, का0 वीरेन्द्र कुमार, का0 उपेन्द्र कुमार, का0 अतुल सिंह, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़।