*TV 20 NEWS || AZAMGARH :सोशल मीडिया पर स्टंटबाजी व दबंगई का प्रदर्शन करने वाले युवक पर “ऑपरेशन वज्रपात” के तहत कार्रवाई*
*प्रेस नोट*
*दिनांक–25.08.2026 | थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़*
*🔹 सोशल मीडिया पर स्टंटबाजी व दबंगई का प्रदर्शन करने वाले युवक पर “ऑपरेशन वज्रपात” के तहत कार्रवाई*
*🔹 वायरल वीडियो के आधार पर पहचान कर युवक को पुलिस हिरासत में लिया गया*
*आजमगढ़।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ *डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन में सोशल मीडिया पर गैंग संस्कृति, दबंगई एवं यातायात नियमों का उल्लंघन कर स्टंटबाजी का प्रदर्शन करने वालों के विरुद्ध “ऑपरेशन वज्रपात” के तहत अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक मोटरसाइकिल से स्टंटबाजी एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करता दिखाई दिया। जांच में वीडियो पोस्ट करने वाले युवक की पहचान *निखिल वर्मा पुत्र बृजपाल सेठ, निवासी पुरानी कोतवाली, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़, उम्र 24 वर्ष* के रूप में हुई।
थाना कोतवाली पुलिस द्वारा दिनांक 25.08.2026 को उक्त युवक को पुलिस हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध आवश्यक निरोधात्मक एवं विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने सोशल मीडिया पर दबंगई, स्टंटबाजी एवं गैंग संस्कृति का प्रदर्शन कर आमजन में भय या असुरक्षा का माहौल उत्पन्न करने वालों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
*पुलिस टीम-*
*प्र0नि0 यादवेन्द्र पाण्डेय*, थाना कोतवाली
*उ0नि0 सागर कुमार रंगू*, साइबर प्रभारी
*का0 नीरज कुमार*, साइबर टीम






