*TV 20 NEWS || AZAMGARH :नाबालिग से छेड़छाड़, मारपीट, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस नोट, दिनांक–30.08.2026*
*थाना–मेहनाजपुर, जनपद आजमगढ़*

*🔹 नाबालिग से छेड़छाड़, मारपीट, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।*

*🔹 थाना मेहनाजपुर पुलिस ने वांछित अभियुक्त आदर्श यादव उर्फ रामदर्शन को किया गिरफ्तार।*

*➡️ घटना का विवरण:* दिनांक 30.08.2026 को वादिनी मुकदमा द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के साथ अभियुक्त द्वारा छेड़छाड़ एवं अश्लील हरकत करने तथा विरोध करने पर हाथ पकड़कर खींचने की तहरीर दी गई। इसी विवाद को लेकर वादिनी मुकदमा के परिजनों के साथ मारपीट, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने के आरोप में थाना मेहनाजपुर पर मु0अ0सं0 76/2026 धारा 3(5)/74/75/115(2)/352/351(3) BNS व 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*➡️ गिरफ्तारी का विवरण:* विवेचना के क्रम में दिनांक 30.08.2026 को अभियुक्त आदर्श यादव उर्फ रामदर्शन यादव पुत्र स्व0 दिनेश यादव, निवासी जमीन सकत (हरिनामपुर), थाना मेहनाजपुर, आजमगढ़, उम्र करीब 20 वर्ष को थाना मेहनाजपुर पुलिस द्वारा समय करीब 14:50 बजे गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*➡️ गिरफ्तारी टीम:*
उ0नि0 बेचू प्रसाद यादव एवं हे0का0 सुरेन्द्र यादव, थाना मेहनाजपुर।