*TV 20 NEWS || AZAMGARH :Tiny Tots School में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी*

Tiny Tots School में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

आजमगढ़। Tiny Tots School में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों को पहले से ही राधा-कृष्ण की वेशभूषा में आने के लिए कहा गया था, जिसके चलते नन्हे-मुन्ने बच्चे आकर्षक रूप में विद्यालय पहुंचे।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए बेस्ट ड्रेस्ड स्टूडेंट का चयन किया गया। प्रत्येक कक्षा से एक बच्चे को उसकी सुंदर वेशभूषा के लिए सम्मानित किया गया। विद्यालय परिसर में बच्चों ने उत्साह के साथ जन्माष्टमी पर्व मनाया।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि स्कूल में सभी प्रमुख त्योहारों को बच्चों के साथ मनाया जाता है, ताकि उन्हें भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ा जा सके। जन्माष्टमी के माध्यम से बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के जन्म, उनके जीवन और इस पर्व के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजर राजीव प्रताप सिंह एवं प्रिंसिपल नितिन गौर सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भारतीय संस्कृति, संस्कार और परंपराओं को समझने का संदेश दिया।