TV20 NEWS ||AZAMGARH :आजमगढ़: श्री बिहारी जी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, भक्ति में डूबा नजर आया शहर

आजमगढ़: श्री बिहारी जी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, भक्ति में डूबा नजर आया शहर
आजमगढ़। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शहर के श्री बिहारी जी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही भक्तों का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया। मंदिर परिसर में जय श्रीकृष्ण और राधे-राधे के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया।
इस दौरान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।
वहीं, संत प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है और बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।
मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए।