TV20 NEWS ||AZAMGARH : थाना–जहानागंज शातिर गौ-तस्कर व गैंगस्टर सहित 15 मुकदमों में आरोपी तमंचा-कारतूस के साथ गिरफ्तार

शातिर गौ-तस्कर व गैंगस्टर सहित 15 मुकदमों में आरोपी तमंचा-कारतूस के साथ गिरफ्तार

आजमगढ़, अयोध्या, गोण्डा व प्रतापगढ़ में गोवध, गैंगस्टर, एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न अपराधों में दर्ज हैं 15 मुकदमे।

जहानागंज पुलिस ने अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस बरामद कर भेजा न्यायालय।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 06.09.2026 को थाना जहानागंज पुलिस ने मो0 तालिब उर्फ तालिव उर्फ छोटू पुत्र फिरोज अहमद निवासी ग्राम पिठापुर, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 30 वर्ष को जलालपुर हरिजन बस्ती के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा .315 बोर एवं 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ।

पंजीकृत अभियोग: मु0अ0सं0 190/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना जहानागंज।
आपराधिक इतिहास: आरोपी के विरुद्ध आजमगढ़, अयोध्या, गोण्डा एवं प्रतापगढ़ में गोवध निवारण अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में कुल 15 अभियोग पंजीकृत हैं।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम: उ0नि0 शिवम त्यागी, का0 रवि कन्नौजिया एवं रि0का0 अर्पित दुबे, थाना जहानागंज।