TV20 NEWS ||AZAMGARH :थाना–तरवां, जनपद–आजमगढ़नौकरी दिलाने के नाम पर 11 लाख रुपये की ठगी कर फर्जी नियुक्ति पत्र देने वाले आरोपी को थाना तरवां पुलिस ने किया गिरफ्तार
वादी मुकदमा संदीप जायसवाल पुत्र गिरिजाशंकर जायसवाल निवासी ग्राम व पोस्ट रासेपुर, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़ के प्रार्थना पत्र के आधार पर मा0 न्यायालय के आदेश के क्रम में दिनांक 01.07.2026 को थाना तरवां पर अभियोग पंजीकृत किया गया कि नागेन्द्र यादव, डब्लू यादव निवासी कस्बा पहलवानपुर, थाना तरवां तथा दीपक गौड़ निवासी ग्राम भड़सर, थाना बिरनो, जनपद गाजीपुर द्वारा वन विभाग में कार्यरत होने तथा असम राइफल्स में नौकरी लगवाने का झांसा देकर वादी मुकदमा से कुल 11 लाख रुपये ले लिये तथा वादी के नाम से कूटरचित नियुक्ति पत्र तैयार कर वादी को भेजा गया तथा उसकी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र भी अपने पास रख लिये गये। नौकरी लगने का झांसा देकर वादी को गुवाहाटी भी भेजा गया, लेकिन बाद में नौकरी नहीं लगवाई गयी। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों द्वारा जान से मारने तथा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गयी। प्रकरण की विवेचना उ0नि0 रुपेश कुमार सिंह द्वारा की जा रही है।
गिरफ्तारी की कार्यवाही-
आज दिनांक 07.09.2026 को उ0नि0 रुपेश कुमार सिंह मय हमराह द्वारा आरोपी नागेन्द्र यादव पुत्र राजनाथ यादव, निवासी कस्बा पहलवानपुर, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 27 वर्ष को रासेपुर बाजार से समय करीब 09:45 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया ।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0– 137/2026, धारा 420/467/468/471/506 भादवि, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त- नागेन्द्र यादव पुत्र राजनाथ यादव, निवासी कस्बा पहलवानपुर, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़, उम्र–करीब 27 वर्ष ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- उ0नि0 रुपेश कुमार सिंह, का0 अरविन्द कुमार, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़।






