*प्रेस नोट जनपद बलिया*
*दिनांक- 11.09.2026*
*थाना मनियर, जनपद बलिया पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 170/2021 धारा 379,411,419,420B, 467,468,471 IPC व 66(B), 66(C) IT Act से सम्बन्धित धोखाधड़ी/ठगी कर निकाली गई धनराशि को होल्ड कराते हुए 3,69,240/- रुपये को मा0 न्यायालय के आदेश उपरान्त शिकायतकर्ता/आवेदक के खाते में कराया गया वापस ।*
उल्लेखनीय है कि वादी श्री मोतीलाल हरिजन पुत्र फुलेश्वर हरिजन निवासी अहिरौली पाण्डेय थाना मनियर जनपद बलिया के स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया के खाता संख्या *******5009 से कुल 7,00,000/- रूपये का साइबर फ्राड हुआ था। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 170/2021 धारा 379,411,419,420B, 467,468,471 IPC व 66(B), 66(C) IT Act पंजीकृत किया गया था ।
*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह* के निर्देशन एवं *श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी)/नोडल साइबर सेल बलिया श्री संजय वर्मा* के कुशल पर्यवेक्षण तथा *श्रीमान् क्षेत्राधिकारी बांसडीह श्री जयशंकर मिश्र* के मार्गदर्शन एवं *थानाध्यक्ष मनियर श्री अजय कुमार त्रिपाठी* के कुशल नेतृत्व में थाना मनियर पुलिस द्वारा पूर्व में उक्त रूपये में से कुल 3,69,240/- रुपये होल्ड कराया गया था ।
प्रकरण उपरोक्त में माननीय न्यायालय द्वारा आवेदक के फ्रॉड हुये कुल 7,00,000/- रूपये (सात लाख रू0) में से कुल 3,69,240/- रुपये (तीन लाख उनहत्तर हजार दो सौ चालिस रू0) होल्ड धनराशि को आवेदक के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाता संख्या *******5009 में वापस करने के बावत आदेश पारित किया गया । तत्पश्चात मा0 न्यायालय के आदेश के अनुपालन में कुल 3,69,240/- रुपये आवेदक मोतीलाल हरिजन के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, मनियर स्थित खाते में वापस कराया गया ।*
अपनी धनराशि वापस प्राप्त होने पर आवेदक द्वारा बलिया पुलिस एवं थाना मनियर पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सराहना की गई ।
*पुलिस टीम थाना मनियर-*
1. उ0नि0 धनन्जय सिंह प्रभारी साइबर हेल्प डेस्क थाना मनियर, बलिया
2. क0आ0 मनोज कुमार प्रजापति थाना मनियर बलिया
3. का0 आदर्श मिश्रा थाना मनियर बलिया
4. का0 सुर्यप्रकाश यादव थाना मनियर बलिया
5. का0 अक्षय शुक्ला थाना मनियर बलिया
6. म0का0 अनामिका थाना मनियर बलिया
*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस*






