*TV 20 NEWS || AZAMGARH :पुरानी पेंशन बहाली को लेकर पौधारोपण: आजमगढ़ में अटेवा और कर्मचारियों ने उठाई OPS बहाली की मांग*
*आजमगढ़*
*अटेवा पुरानी पेंशन अधिकार है हमारा*
आज दिनांक 13 सितंबर 2026 को दिन रविवार को सीपी यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पेंशन पुरुष विजय कुमार बंधु जी के प्रेरणा से आज पुरानी पेंशन बहाली के लिए बरगद का पौधा लगाकर लछिरामपुर शिव मंदिर पर देश के सभी कर्मचारियों के लिए प्रधानमंत्री जी से मुख्यमंत्री जी से मांग करते हुए कि हमारे बुढ़ापे सहारा पुराने पेंशन बाहल किया जाए गुलाब चौरसिया ने बताया कि अटेवा के संघर्षशील जुझारू अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव जी के अध्यक्षता में लखनऊ में 25 सितंबर को पहुंचकर अपनी मांगों को बुलंदी के साथ सरकार से मांग किया जाएगा जब तक OPS बहाल नहीं होती तब तक हम लोग अपने अधिकार बुढ़ापे का सहारा पुरानी पेंशन बहाली की मांग करते रहेंगे, आज पौधारोपण के माध्यम से अपील कर रहे हैं जहानागंज ब्लॉक अध्यक्ष राम प्रताप यादव ने बताया कि देश के सभी कर्मचारी पुरानी पेंशन की लड़ाई लड़ रहे हैं यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक हम लोगों का अधिकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती है सुनील सिंह ने बताया कि शिक्षक मांगे पुरानी पेंशन ग्रामीण सफाई कर्मचारी मांगे पुरानी पेंशन सिपाही मांगे पुरानी,
अभय चौहान ने बताया कि OPS की लड़ाई हम तब तक लड़ते रहेंगे जब तक हमारा अधिकार पुरानी पेंशन सरकार बहाल नही करती बृजेश चौहान ने बताया कि पौधारोपण के माध्यम से यह लड़ाई हमेशा इसी तरह चलती रहेगी पेंशन अधिकार हमारा है आज के पौधारोपण में ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के तरफ से जिला अध्यक्ष सीपी यादव वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया ब्लॉक अध्यक्ष राम प्रताप यादव कार्यालय सचिव सुनील सिंह ब्लॉक प्रवचन अभय चौहान बृजेश चौहान महेंद्र कुमार शर्मा आशीष कुमार पुनीत यादव अटेवा के शिक्षक नवल किशोर बद्री प्रसाद गुप्ता दिनेश यादव मंत्री पीयूष यादव आदि लोग मौजूद रहे लछिरामपुर शिव जी के मंदिर जनपद आजमगढ़






