*TV 20 NEWS || AZAMGARH :रिश्तेदारी जाने की बात कहकर निकला युवक लापता, दो दिन से घर नहीं लौटा राहुल मिश्रा, परिजन परेशान*

रिश्तेदारी जाने की बात कहकर निकला युवक नहीं लौटा
आजमगढ़। महराजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम ससना विश्वनाथपुर से अपनी रिश्तेदारी जाने की बात कहकर निकला युवक घर नहीं लौटा, जिसे लेकर परिवार वालों की चिंता बढ़ गई है। भोजन से लेकर रातों की नींद मुश्किल हो गर्ई है। इस मामले में लापता 36 वर्षीय राहुल मिश्रा के पिता शिवप्रसाद मिश्रा ने महराजगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। बताया कि 11 सितंबर को सुबह लगभग 10 बजे राहुल घर से रिश्तेदार के यहां जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन न तो रिश्तेदार के घर पहुंचा और न ही अपने घर लौटा। उसके बाद अन्य रिश्तेदारियों व संभावित स्थानों पर तलाश की गई लेकिन कहीं पता नहीं चला। शिवप्रसाद मिश्रा ने पुलिस से बेटे का पता लगाने की गुहार के साथ अपने स्तर से पता लगाने के लिए बेटे के फोटो व विवरण के साथ पोस्टर चस्पा करना शुरू कर दिया है। हालांकि पुलिस ने राहुल को खोजने में मदद का भरोसा दिया है।