*TV 20 NEWS ||BHADOHI:यूपी-112 पुलिसकर्मियों की तत्परता व संवेदनशीलता से परिजनों से बिछड़े 05 वर्षीय बालक को सकुशल खोजकर परिजनों को किया गया सुपुर्द*

*प्रेस नोट*
*जनपद-भदोही*
*दिनांक-14.08.2026*

*​यूपी-112 पुलिसकर्मियों की तत्परता व संवेदनशीलता से परिजनों से बिछड़े 05 वर्षीय बालक को सकुशल खोजकर परिजनों को किया गया सुपुर्द*

​दिनांक 14.08.2026 को समय करीब 02:13 बजे थाना भदोही क्षेत्रांतर्गत नई बाजार, शहीद नगर निवासी कॉलर द्वारा यूपी-112 पर सूचना दी गई कि एक लगभग 05 वर्षीय अज्ञात बालक रास्ता भटक कर उनके घर की तरफ आ गया है।
सूचना प्राप्त होते ही ड्यूटीरत यूपी-112 पीआरवी कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे तथा अत्यंत संवेदनशीलता व अपनत्व भाव से बालक से बातचीत कर उसके गांव/पते की जानकारी प्राप्त की गई। पीआरवी कर्मियों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बालक को ग्राम जाहिदपुर, नई बाजार ले जाकर सकुशल उसकी दादी के सुपुर्द किया गया। मासूम को सकुशल पाकर परिजनों ने भदोही पुलिस का आभार जताया। यूपी-112 कर्मियों की त्वरित, मानवीय एवं संवेदनशील कार्रवाई की स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सराहना की गई।

*​सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मी:*
​कमाण्डर विनय कुमार
​सब कमाण्डर सोनम पटेल
​सब कमाण्डर करिश्मा कुमारी
​होमगार्ड चालक राकेश यादव