आजमगढ़, 15 सितंबर 2026। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय आजमगढ़ में आगामी सेवा संकल्प अभियान को लेकर आजमगढ़ जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान को सफल बनाने के लिए विस्तृत योजना एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प एवं सेवा को समर्पित सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान—जन सेवा ही प्रभु सेवा’ का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्तरों पर 13 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।उन्होंने बताया कि अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर होगी। इसी क्रम में 17 सितंबर की शाम ठीक 7 बजे देशभर में एक साथ दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आमजन से इस कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की गई।बैठक में पदाधिकारियों को अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां सौंपने तथा अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर ऋषिकेश दुबे,पवन सिंह मुन्ना,आनंद सिंह, सुरेंद्र राजभर, अवनीश मिश्रा,विपिन राय, विभा बरनवाल,अनीता पटेल, शोभित श्रीवास्तव, मनोज गिरी, विवेक निषाद, जितेंद्र राय, सुजीत सिंह टीका आदि उपस्थित रहे।






