*TV 20 NEWS || LUCKNOW:श्रीदत्तगंज ब्लॉक में प्रेरणा कैंटीन शुरू:स्वयं सहायता समूह की महिलाएं करेंगी संचालन, ग्रामीणों और कर्मचारियों को मिलेगा भोजन-नाश्ता*

श्रीदत्तगंज ब्लॉक परिसर में सोमवार को पाटन प्रेरणा कैंटीन का उद्घाटन किया गया। यह कैंटीन उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाएं चलाएंगी। खंड विकास अधिकारी संजय कुमार ने इसका शुभारंभ किया।

इस कैंटीन के शुरू होने से ब्लॉक परिसर में आने वाले ग्रामीणों, अधिकारियों और कर्मचारियों को भोजन और नाश्ते की सुविधा मिलेगी। इसका संचालन स्वयं सहायता समूह की महिलाएं करेंगी। इससे समूह की सदस्यों को स्वरोजगार के साथ कमाई का मौका भी मिलेगा।

इस मौके पर एडीओ एसटी सुशील तिवारी समेत ब्लॉक के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।