*TV 20 NEWS || AZAMGARH: दीवानी न्यायालय के पास चर्च के सामने स्थित स्वामी विवेकानंद पार्क में किसी ज्वेलर्स कंपनी द्वारा किए गए प्रचार लोगो निर्माण के विरुद्ध भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने आज एक ज्ञापन जिलाधिकारी आजमगढ़ को दिया*
आजमगढ़ 22 सितंबर, दीवानी न्यायालय के पास चर्च के सामने स्थित स्वामी विवेकानंद पार्क में किसी ज्वेलर्स कंपनी द्वारा किए गए प्रचार लोगो निर्माण के विरुद्ध भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने आज एक ज्ञापन जिलाधिकारी आजमगढ़ को दिया,
ज्ञापन देने आए कार्यकर्ताओं की टीम का नेतृत्व कर रहे भारत रक्षा दल के जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश ने कहा कि स्वामी विवेकानंद पार्क में दशकों पूर्व स्वामी जी की मूर्ति लगाई गई थी फिर कुछ वर्ष पूर्व नगर पालिका द्वारा लाखों रुपए लगा कर वहां फव्वारा का निर्माण कराया गया था ,अब पता नहीं किस गैरजिम्मेदार व्यक्ति की अनुमति से फव्वारे में मिट्टी पाटकर एक ज्वैलर्स कम्पनी द्वारा अवैध निर्माण करके जनता का लाखों रुपए मिट्टी में मिला दिया, साथ ही इस निर्माण से स्वामी जी की मूर्ति को भी पीछे छुपा दिया गया है जो ठीक नहीं, जिससे स्वामी जी को आदर्श मानने वाले लोगों को काफी मानसिक पीड़ा है , इस सम्बन्ध में आज हम जिलाधिकारी महोदय से मांग कर रहे है कि प्रचार के लिए अपने लोगो का निर्माण करवाने वाले प्रतिष्ठान के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए, फव्वारे को नष्ट कर उसका जो पैसा बर्बाद हुआ उसकी वसूली और साथ ही इन्हें निर्देश किया जाए कि वे स्वामी विवेकानंद की वहां विशाल मूर्ति स्थापित करें ,अगर ऐसा नहीं होता है तो हम लोग इसके खिलाफ आंदोलन आदि करेंगे, आज के टीम में धर्मवीर शर्मा ,जैनेंद्र चौहान , सुशील श्रीवास्तव एडवोकेट ,जावेद अंसारी, महेंद्र चौहान,दीपक जायसवाल,सचिन जायसवाल, गोपाल प्रसाद एडवोकेट, मनोहर प्रसाद, हिमांशु सिंह आदि शामिल रहे,।






