*TV 20 NEWS || AZAMGARH:एलवल में दुकान के बाहर दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल; दिनदहाड़े भिड़ते दिखे लोग*

एलवल में दुकान के बाहर दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल; दिनदहाड़े भिड़ते दिखे लोग

आजमगढ़। शहर के एलवल मोहल्ले में दुकान के बाहर दो पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सड़क किनारे दुकान के बाहर दोनों पक्षों के लोग आपस में मारपीट करते नजर आ रहे हैं। घटना के दौरान मौके पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दे रहा है।
वायरल वीडियो के संबंध में बताया जा रहा है कि एक पक्ष में एक युवक और युवती हैं, जिन्हें आपस में भाई-बहन बताया जा रहा है। वहीं दूसरे पक्ष में टेंट हाउस संचालक और एक अन्य व्यक्ति के शामिल होने की बात सामने आ रही है। दूसरे पक्ष के व्यक्ति को भाई-बहन का चाचा बताया जा रहा है। हालांकि, इन रिश्तों और विवाद की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। जिस तरह से दिनदहाड़े दुकान के बाहर खुलेआम मारपीट हुई, उससे आसपास के लोगों में भी चर्चा का माहौल है। घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद मामला लोगों के बीच पहुंच गया।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि खुलेआम हुई इस मारपीट के मामले में पुलिस ने क्या कार्रवाई की है। क्या दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है और क्या पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, यह पुलिस की ओर से स्पष्ट किया जाना बाकी है।
फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर मामले की चर्चा तेज है। पुलिस जांच के बाद ही मारपीट की वास्तविक वजह और घटना में शामिल लोगों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।