*TV 20 NEWS || AZAMGARH:शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने एवं अश्लील फोटो/वीडियो वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार*
*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक–24.09.2026*
*थाना–रौनापार, जनपद–आजमगढ़*
*🔹शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने एवं अश्लील फोटो/वीडियो वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार*
*🔹न्यायालय से NBW प्राप्त कर मुम्बई से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमाण्ड पर आजमगढ़ लाया गया अभियुक्त*
*पूर्व की घटना–* दिनांक 04.07.2026 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना रौनापार पर लिखित तहरीर दी गयी कि अभियुक्त तारकेश्वर यादव पुत्र रामसूरत यादव निवासी डूंगरपुर, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़ ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाया, वादिनी के गर्भवती हो जाने पर अभियुक्त ने उसकी बिना सहमति के गर्भपात करा दिया तथा खेत अपने नाम कराने के बाद शादी करने की बात कही गयी और खेत नाम न करने पर वादिनी के अश्लील फोटो/वीडियो वायरल करने की धमकी दी जिसके आधार पर थाना रौनापार पर मु0अ0सं0- 179/2026 धारा 69, 89 बीएनएस एवं 67 आईटी एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया ।
*गिरफ्तारी का विवरण–* *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* के आदेश के अनुपालन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल नेतृत्व में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु कार्यवाही की जा रही थी। विवेचक द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध मा0 न्यायालय से NBW प्राप्त कर तकनीकी माध्यम से उसकी लोकेशन प्राप्त की गयी, जो मुम्बई स्थित साकीनाका क्षेत्र में प्राप्त हुई। स्थानीय पुलिस के सहयोग से उ0नि0 अनुराग पाण्डेय, उ0नि0 सुमित सिंह एवं म0का0 नारायणी तिवारी द्वारा अभियुक्त तारकेश्वर यादव को दिनांक 21.09.2026 को मुम्बई से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का मेडिकल परीक्षण कराकर मा0 न्यायालय, कोर्ट नं0 66, अंधेरी ईस्ट, मुम्बई के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से दिनांक 22.09.2026 को ट्रांजिट रिमाण्ड प्राप्त कर अभियुक्त को आजमगढ़ ले आया गया। दिनांक 24.09.2026 को अभियुक्त को थाना रौनापार ले आकर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*पंजीकृत अभियोग–* मु0अ0सं0 179/2026 धारा 69, 89 बीएनएस एवं 67 आईटी एक्ट, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार अभियुक्त–* तारकेश्वर यादव पुत्र रामसूरत यादव, निवासी डूंगरपुर, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़, हालपता मुरंचन चाल, कैलाश नगर, साकी बिहार रोड, पवई, मुम्बई (महाराष्ट्र), उम्र करीब 51 वर्ष।
*आपराधिक इतिहास–* मुकदमा उपरोक्त
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–* उ0नि0 अनुराग पाण्डेय, उ0नि0 सुमित सिंह, थाना रौनापार, म0का0 नारायणी तिवारी, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।






