*TV 20 NEWS || AZAMGARH:आजमगढ़ में रास्ते के विवाद पर महिला ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, पैमाइश में मनमानी का आरोप*

ब्यूरो रिपोर्ट
आजमगढ़ तहसील क्षेत्र मार्टीनगंज में बुधवार को उप जिलाधिकारी मार्टीनगंज बलराम गुप्ता को विभिन्न समस्या को लेकर मुहचुरा गांव निवासिनी पुष्पा देवी पत्नी अमृतलाल ने आरोप लगाया की गांव की आबादी में समझौते के रूप में मुझे रास्ता मिला था लेकिन विपक्षी अनिल पुत्र मिठाई लाल के द्वारा रास्ते में जबरदस्ती दीवार खड़ी की जा रही है उक्त प्रकरण में दीवानी न्यायालय आजमगढ़ मुकदमा चल रहा है उप जिलाधिकारी मार्टीनगंज के आदेश के अनुसार 25 अगस्त को सार्वजनिक रास्ता साफ व छोड़ने के संबंध में तहसीलदार से संबध राजस्व निरीक्षक लेखपाल को रास्ता छोड़ने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए इसका अनुपालन करने हेतु नायब तहसीलदार अरुण कुमार कौल राजस्व निरीक्षक कन्हैया लाल, क्षेत्रीय लेखपाल कुसमेंद्र सिंह, सहायक लेखापाल गोरखनाथ यादव,मौके पर पहुंचकर आबादी की जमीन में बिना किसी आदेश के अनुसार करीब से मापी मनमानी तरीके से कर डाली जिससे आहत होकर वादी महिला व उसके संबंधित स्वजन पीड़ित होकर बुधवार को एसडीएम मार्टीनगंज बलराम गुप्ता को ज्ञापन सौंपा जिसमें वादी महिला ने आरोप भी लगाया कि उसे रास्ता न मिलने के चलते खेतो की मेढ़ पर से आना जाना पड़ रहा है और जबरदस्ती बीच का रास्ता लोग कब्जा करके बैठे हैं प्रशासन कुछ उन पर कार्रवाई नहीं कर रहा है यह भी आरोप है कि लेखपाल कानूनगो की अभद्रता की भाषा प्रयोग करते हुए उसकी दीवानी न्यायालय की कापी को अस्वीकार करके मुकदमे का कागज फेक कर मापी जरीब से की जिन पर कार्रवाई करने की मांग की गई