TV20 NEWS ||AZAMGARH :थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़ गैंगेस्टर एक्ट में वांछित ₹50 लाख की ठगी का आरोपी अभियुक्त अभिनव सिंह उर्फ मन्टू गिरफ्तार

गैंगेस्टर एक्ट में वांछित ₹50 लाख की ठगी का आरोपी अभियुक्त अभिनव सिंह उर्फ मन्टू गिरफ्तार

जमीन दिलाने के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

थाना सिधारी पुलिस ने भंवरनाथ रोड, बैठौली के पास से गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सिधारी पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त अभिनव सिंह उर्फ मन्टू पुत्र जयप्रकाश सिंह, निवासी तिवारीपुर, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़, उम्र 41 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

घटना/गिरोह का विवरण-
गिरोह सरगना अभिनव सिंह उर्फ मन्टू द्वारा अपनी सह-अभियुक्ता ऋतिका सिंह के साथ मिलकर संगठित आपराधिक गिरोह बनाया गया था। गिरोह द्वारा जमीन बेचने के नाम पर फर्जी खतौनी दिखाकर लोगों से रुपये लिये जाते थे तथा जमीन की रजिस्ट्री न होने पर रुपये वापस मांगने पर फर्जी चेक देने, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने के आरोप में अभियोग पंजीकृत हैं।

थाना सिधारी पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 431/2025 में एक व्यक्ति से जमीन बेचने के नाम पर ₹50 लाख, थाना कोतवाली में पंजीकृत मु0अ0सं0 259/2025 में ₹25 लाख तथा थाना सिधारी में पंजीकृत मु0अ0सं0 216/2025 में ₹35 लाख लिये जाने के प्रकरण प्रकाश में आये हैं। उक्त आपराधिक गतिविधियों के संबंध में गैंगचार्ट अनुमोदित होने के उपरान्त थाना सिधारी पर दिनांक 25.09.2026 को मु0अ0सं0- 391/2026 धारा 2(ख)(1)/3(1) गैंगेस्टर एक्ट पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी का विवरण-
उ0नि0 मृत्युन्जय सिंह मय हमराह द्वारा वांछित अभियुक्त की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर भंवरनाथ रोड, बैठौली के पास से दिनांक 26.09.2026 को समय करीब 00:50 बजे अभियुक्त अभिनव सिंह उर्फ मन्टू को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 391/2026 धारा 2(ख)(1)/3(1) गैंगेस्टर एक्ट, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़।
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 259/2025 धारा 318(4)/352/351(3) बीएनएस, थाना कोतवाली आजमगढ़।
2. मु0अ0सं0 216/2025 धारा 406 भा0द0वि0, थाना सिधारी आजमगढ़।
3. मु0अ0सं0 431/2025 धारा 319(2)/318(4)/336(3)/316(2)/351(3)/352 बीएनएस, थाना सिधारी आजमगढ़।
4. मु0अ0सं0 144/2026 धारा 318(4) बीएनएस, थाना सिधारी आजमगढ़।
5. मु0अ0सं0 323/2026 धारा 30 आर्म्स एक्ट, थाना सिधारी आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
अभिनव सिंह उर्फ मन्टू पुत्र जयप्रकाश सिंह, निवासी तिवारीपुर, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़, उम्र 41 वर्ष।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*उ0नि0 मृत्युन्जय सिंह, का0 रामहरीश यादव, का0 हिमांशू, थाना सिधारी जनपद आजमगढ़।