*TV 20 NEWS || AZAMGARH:जाफरपुर विद्यालय में गांधी-शास्त्री जयंती पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम*

आज दिनांक 02अक्टूबर 2026को उच्च प्राथमिक विद्यालय जाफरपुर विकास खण्ड पल्हनी आजमगढ़ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भूतपूर्व प्रधानमन्त्री स्वर्गीय लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई जिसमें मुख्य रूप से विद्यालय प्रांगण में प्रधानाध्यापक श्री जयराम द्वारा ध्वजारोहण किया गया तत्पश्चात राष्टगान के पश्चात कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ इस अवसर पर मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांचन कर धूप दीप नैवेद्य अर्पित कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भूतपूर्व प्रधानमन्त्री स्वर्गीय लालबहादुर शास्त्री जी के चित्र का अनावरण किया गया एवं माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई जिसमें मुख्य रूप से विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री जयराम श्री दिनेश सिंह लीडर ट्रेनर स्काउट जिला स्काउट मास्टर आजमगढ़ एवं श्रीमती कुसुम पाठक सुनीता राय संगीता राय रमजाफात्मा पूनम राय गीता राय इन्द्रावती सिंह उमा राय डॉ ऋतु पान्डेय अभिषेक दुबे संगीता यादव नीतू गुप्ता सहित स्काउट गाइड कलर पार्टी एवं बैंड के कैडेट्स एवं सभी छात्र छात्राओं ने भाग लिया इस अवसर पर सबसे पहले सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत विद्यालय की बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत किया गया तथा इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सभी छात्र छात्राओं एवं सभी स्काउट गाइड कलर पार्टी को सम्बोधित करते हुए प्रधानाध्यापक श्री जयराम ने सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी कार्यक्रम का संचालन श्री दिनेश सिंह लीडर ट्रेनर स्काउट एवं जिला स्काउट मास्टर आजमगढ़ ने किया। अन्त में सभी छात्र छात्राओं एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं तथा सभी अतिथियों को जलपान कराया गया।