*TV 20 NEWS || PRYAGRAJ:उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने स्वरूप रानी मेडिकल कॉलेज पहुंचकर पूर्व विधायक प्रभा शंकर पाण्डेय का जाना कुशल-क्षेम*

मीडिया कार्यालय – उप मुख्यमंत्री
प्रेस विज्ञप्ति

प्रयागराज: दिनांक 08-10-2026, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज प्रयागराज स्थित स्वरूप रानी नेहरू मेडिकल कॉलेज (SRN) पहुंचकर वहां उपचाररत पूर्व विधायक श्री प्रभा शंकर पाण्डेय से मुलाकात की और उनका कुशल-क्षेम जाना। अस्पताल में मुलाकात के दौरान उप मुख्यमंत्री ने श्री पाण्डेय जी के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उनका हाल-चाल जाना। इसके पश्चात उन्होंने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य और चिकित्सकों की टीम से पूर्व विधायक जी के इलाज के संबंध में विस्तृत चर्चा की।

उप मुख्यमंत्री ने उपस्थित डॉक्टरों को सख्त निर्देश दिए कि श्री पाण्डेय जी की देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और उन्हें सर्वोत्तम संभव चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। श्री केशव प्रसाद मौर्य ने ईश्वर से पूर्व विधायक श्री प्रभा शंकर पाण्डेय जी के शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ होने और दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने अस्पताल की अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और अधिकारियों को भर्ती मरीजों की बेहतर सेवा-सुश्रूषा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी एवं स्वरूप रानी मेडिकल कॉलेज के प्रमुख चिकित्सक उपस्थित रहे।

रतन सिंह, सूचनाधिकारी, उप मुख्‍यमंत्री (एम)