*TV 20 NEWS || AZAMGARH:नेशनल साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस माह (NCSAM) के अंतर्गत श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय, आजमगढ़ में साइबर जागरूकता अभियान चलाकर छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति किया गया जागरूक*

*प्रेस नोट*
*दिनांकः 08.10.2026*
*थाना साइबर क्राइम, जनपद आजमगढ़*

*नेशनल साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस माह (NCSAM) के अंतर्गत श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय, आजमगढ़ में साइबर जागरूकता अभियान चलाकर छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति किया गया जागरूक*

*डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया फ्रॉड, फर्जी लिंक, निवेश एवं क्रिप्टो स्कैम और सेक्सटॉर्शन सहित विभिन्न साइबर अपराधों से बचाव की दी गई जानकारी; साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं [www.cybercrime.gov.in](http://www.cybercrime.gov.in) के बारे में किया गया जागरूक।*

भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत I4C द्वारा संचालित नेशनल साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस माह (NCSAM) के तहत प्रदेश में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी अपराध कौस्तुभ त्रिपाठी के नेतृत्व में दिनांक 08.10.2026 को श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय, आजमगढ़ में साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा लाउडहेलर एवं पम्पलेट के माध्यम से छात्राओं को डिजिटल अरेस्ट के नाम पर फर्जी पुलिस एवं सीबीआई अधिकारी बनकर धनराशि मांगने, फर्जी ऐप डाउनलोड कराने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक कराकर बैंकिंग जानकारी हासिल करने, गिफ्ट एवं लॉटरी के नाम पर ठगी, म्यूल अकाउंट, फर्जी मोबाइल नंबर तथा सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

इसके अतिरिक्त, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X, फेसबुक, इंस्टाग्राम एवं अन्य माध्यमों पर फर्जी गिवअवे, निवेश एवं क्रिप्टोकरेंसी स्कैम, फर्जी कस्टमर सपोर्ट, फिशिंग मैसेज, अकाउंट हैकिंग तथा फर्जी KYC के जरिए होने वाली धोखाधड़ी से बचाव के उपाय बताए गए।

सेक्सटॉर्शन के संबंध में जागरूक करते हुए बताया गया कि साइबर अपराधी फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर सोशल मीडिया पर दोस्ती करते हैं तथा वीडियो कॉल के माध्यम से अश्लील वीडियो दिखाकर स्क्रीन रिकॉर्डिंग के जरिए ब्लैकमेल कर धनराशि की मांग करते हैं। छात्राओं को अनजान व्यक्तियों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करने, संदिग्ध वीडियो कॉल से बचने तथा अपनी निजी जानकारी, ओटीपी एवं बैंकिंग विवरण किसी के साथ साझा न करने की सलाह दी गई।

साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल *साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930* पर कॉल करने अथवा *[www.cybercrime.gov.in](http://www.cybercrime.gov.in)* पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के संबंध में जानकारी दी गई, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कराई जा सके।

*उपस्थित पुलिसकर्मी-*

1. उ0नि0 शिवकुमार उपाध्याय
2. हे0का0 कल्लू प्रसाद
3. का0 सभाजीत मौर्य
4. का0 विकास कुमार
5. म0का0 हसीना खातून
6. म0का0 प्रियंका गौड़

*थाना साइबर क्राइम, जनपद आजमगढ़।*