*TV 20 NEWS || LUCKNOW:पीएम मोदी के मार्गदर्शन में देश-प्रदेश में आर्थिक प्रगति का नया युग: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य*

मीडिया कार्यालय उप मुख्यमंत्री
प्रेस विज्ञप्ति

*पीएम मोदी के मार्गदर्शन में देश-प्रदेश में आर्थिक प्रगति का नया युग: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य*

*ताज महल होटल, गोमती नगर में आयोजित ‘BUILD कान्क्लेव’ में बोले उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य*

*’भरोसा, उद्यम, इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल से ग्लोबल और सबका विकास’ के मंत्र पर बढ़ रहा है देश*

*आज उत्तर प्रदेश अपराधमुक्त और भयमुक्त है; अपराधी जेल में हैं या प्रदेश से बाहर*

*लखनऊ: दिनांक 09.10.2026, आज गोमती नगर स्थित ताज महल होटल में आयोजित ‘BUILD कान्क्लेव’ अमर उजाला द्वारा को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश के बदलते आर्थिक और सामाजिक परिदृश्य पर अपनी बात रखी।* उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में आज देश आर्थिक प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

अपने संबोधन में *उप मुख्यमंत्री ने ‘BUILD को परिभषित करते हुए कहा कि भरोसा, उद्यम, इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल से ग्लोबल और सबका विकास का मूल है। इन्हीं पाँच मजबूत स्तंभों के आधार पर देश और प्रदेश विकास की बुलंदियों को छू रहे हैं।* आज बुनियादी ढांचे का तेजी से विस्तार हो रहा है, जिससे स्थानीय उत्पादों और उद्योगों को वैश्विक पहचान मिल रही है।

प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर बोलते हुए श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विकास की पहली और सबसे बड़ी शर्त सुरक्षा का माहौल होना है। आज उत्तर प्रदेश पूरी तरह से अपराधमुक्त और भयमुक्त बन चुका है। सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के चलते अपराधी या तो जेल की सलाखों के पीछे हैं या फिर प्रदेश छोड़ कर बाहर भाग चुके हैं। कानून का राज कायम होने से ही आज निवेशक उत्तर प्रदेश को अपनी पहली पसंद मान रहे हैं।

पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि *सपा (समाजवादी पार्टी) के शासनकाल में उत्तर प्रदेश की पहचान पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी थी। उस समय प्रदेश की पहचान केवल तुष्टीकरण, भाई-भतीजावाद, खुली लूट और माफियाराज तक सीमित हो कर रह गई थी। अराजकता और भ्रष्टाचार के उस दौर ने यूपी के विकास को वर्षों पीछे धकेल दिया था।* लेकिन वर्तमान सरकार ने राज्य को उस अंधकार से निकालकर सुशासन और सुरक्षा का नया दौर दिया है।

सार्थक और दूरदर्शी आयोजन के लिए उप मुख्यमंत्री ने ‘BUILD कान्क्लेव’ के आयोजकों को पुनः बधाई दी और धन्यवाद दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि ऐसे मंच प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे।

रतन कुमार सिंह, सूचनाधिकारी, उपमुख्यमंत्री