*TV 20 NEWS || AZAMGARH : गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026: मतदान के बाद सील्ड मतपेटिकाओं एवं गोपनीय अभिलेखों की सुरक्षा के लिए स्ट्रांग रूम निर्धारित*
23 अक्टूबर को मतदान के बाद तहसील सदर के 12B2 मीटिंग हॉल में सुरक्षित रखी जाएंगी सील्ड मतपेटिकाएं, जिलाधिकारी ने घोषित किया स्ट्रांग रूम
आजमगढ़ 12 अक्टूबर 2026//
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार ने अवगत कराया है कि गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 का मतदान दिनांक-23 अक्टूबर 2026 को पूर्वाह्न 08:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक जनपद-आजमगढ़ में नियत 23 मतदेय स्थलों पर होना है। मतदान समाप्ति के पश्चात पीठासीन अधिकारियों द्वारा लायी जाने वाली सील्ड मतपेटिकाओ, सविंद/असंविद प्रपत्रों आदि के लिफाफो को तहसील सदर के 12B2 मीटिंग हॉल में रखा जायेगा, जिसकी चाबी (Key) उपजिलाधिकारी, आजमगढ़, सदर के पास सुरक्षित रहेगी। तत्पश्चात सभी पोलिंग पार्टियो की वापसी के पश्चात सील्ड मतपेटिकाओ एवं गोपनीय अभिलेखो, संविद/असंविद प्रपत्रों के लिफाफो को पीठासीन अधिकारी तथा नियुक्त मजिस्ट्रेट के साथ सशस्त्र पुलिस बल की अभिरक्षा में आयुक्त, गोरखपुर मण्डल, गोरखपुर /रिटर्निंग आफिसर, गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र द्वारा निर्धारित स्थल पं० दीनदयाल उपाध्याय, गोरखपुर विश्वविद्यालय में दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को जमा कराया जायेगा।
गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 कार्य के प्रयोजन हेतु तहसील सदर के 12B2 मीटिंग हॉल को दिनांक 23 अक्टूबर, 2026 से दिनांक 24 अक्टूबर 2026 तक की अवधि के लिखें दृढ़ कक्ष (स्ट्रांग रूम) घोषित किया जाता है।






