*TV 20 NEWS || AZAMGARH : डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर सपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि; हवलदार यादव बोले— सामाजिक न्याय और समानता के लिए लोहिया के विचार आज भी प्रासंगिक*

प्रकाशनार्थ,
दिनांक- 12 अक्टूबर 2026 को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाजवादी पार्टी के प्रखर समाजवादी चिंतक और सामाजिक समानता के प्रबल समर्थक, डॉ राम मनोहर लोहिया जी की पुण्यतिथि उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाई गई।
जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने लोहिया जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉक्टर लोहिया जर्मनी के बर्लिन विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की उनका पूरा जीवन अन्याय, शोषण, गरीबी और सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध संघर्ष को समर्पित था।
डॉ लोहिया जी महात्मा गांधी जी के विचारों से प्रभावित थे, उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भाग लिया वर्ष 1942 के स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका रही लोहिया ने सप्तक क्रांति का विचार प्रस्तुत किया जिसमें स्त्री, पुरुष समानता व जातिगत भेदभाव का अंत, रंगभेद का विरोध, आर्थिक विषमता को दूर करना, अन्याय पूर्ण व्यवस्थाओं के विरुद्ध संघर्ष व किसानों के हितों, अंग्रेजों के वर्चस्व को समाप्त करना और भारतीय भाषाओं को सम्मान दिलाने के प्रबल समर्थक थे।
उनका महत्वपूर्ण नारा था जिंदा कौमें 5 साल इंतजार नहीं करती, अंग्रेजी हटाओ, देश बचाओ। महंगाई रोको, बांधो दाम, वरना होगा चक्का जाम। आदि नारे देकर उन्होंने गरीब समाज को संगठित करके संघर्ष किया।
डॉ.संग्राम यादव विधायक ने कहा कि डॉ राम मनोहर लोहिया जी प्रखर वक्ता समाजवादी विचारक थे।
भा.ज.पा. की देश व प्रदेश की सरकारें तानाशाह हो गई हैं संविधान में दिए गए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता व प्रदर्शनों व दमन अत्याचार, महंगाई, बेरोजगारी के विरोध किये जा रहे, प्रदर्शनों को पुलिस के माध्यम से दबाया जा रहा है।
लड़कियों व महिलाओं के अस्मिता के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है लोगों की गिरफ्तारियां हो रही हैं लोहिया जी आज और प्रासंगिक हो गए हैं।
लोहिया जी हमेशा सामाजिक न्याय के प्रबल पक्षधर, पिछड़े और दलित वर्ग के आरक्षण के प्रबल समर्थक थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हवलदार यादव व संचालन सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव अजीत कुमार राव ने किया।
इस अवसर पर विधायक अखिलेश यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व सांसद नंद किशोर यादव, श्री जयराम सिंह पटेल, नरेंद्र पासवान, डॉ. हरिराम यादव, प्रेमा यादव, सूरज राजभर, संतोष कुमार गौतम, पूर्व प्रमुख सुशील कुमार आनंद, संदीप कुमार यादव, डॉ.धनराज यादव, ईश्वर चंद यादव, मनोज कुमार यादव,वीरू यादव, शिवसागर यादव, सिंगारी गौतम, वसीम अहमद, संदीप रजत सेठ, देवनाथ साहु, आनंद यादव, इं.अभिषेक यादव, बाबूराम यादव काली प्रसाद यादव कन्हैया यादव, अमरनाथ, बाबूराम आदि लोग उपस्थित रहे।