*TV 20 NEWS || AZAMGARH :शिक्षक निर्वाचन को लेकर भाजपा की बैठक, ध्रुव त्रिपाठी के समर्थन की अपील*

 

 

आजमगढ़ भारतीय जनता पार्टी द्वारा गोरखपुर फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी के निर्वाचन को लेकर भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने किया और बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह मौजूद रहे।इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि यह चुनाव विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हो रहा है ऐसे समय में हम लोगों को सुनियोजित तरीके से अपनी भूमिका का प्रभावी ढंग से निर्वहन करना है।आप सभी को पता है कि आज देश में विपक्ष के द्वारा किस प्रकार का वातावरण बनाया जा रहा है देश की जो संवैधानिक संस्थाएं हैं उनको झूठे आरोप लगाकर विपक्ष के द्वारा बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है । विपक्ष के द्वारा एक झूठ को सौ बार बोलकर सच साबित करने का प्रयास किया जा रहा है यह चुनाव यह सुनिश्चित करेगा कि उत्तर प्रदेश का प्रबुद्ध मतदाता क्या सोचता है इस लिए हम सब यदि देश में सकारात्मक माहौल हो कानून का राज स्थापित हो शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक सुधार होता रहे तो आप सभी भाजपा के उम्मिदवार ध्रुव कुमार त्रिपाठी के पक्ष में अधिक से अधिक सम्पर्क कर मतदान कराने का कार्य करें।
इस अवसर पर घनश्याम पटेल अखिलेश मिश्रा गुड्डू जयनाथ सिंह,दुर्ग विजय राय,सतेन्द्र राय देवेंद्र सिंह मौजूद सरोज, चंडिका नन्दन सिंह, श्रीकृष्ण पाल, प्रेम प्रकाश राय, रामपाल सिंह अवनीश मिश्रा, वंदना सिंह तीजा राम अजय सिंह विनय गुप्ता मनोज यादव विवेक निषाद अवनीश चतुर्वेदी पदाधीकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।