*TV 20 NEWS || AZAMGARH :शारदीय नवरात्रि मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत आजमगढ़ पुलिस की पहल—पारिवारिक विवादों में प्रभावी काउंसलिंग कर सफल निस्तारण कराने वाले परिवारों को उपहार एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित*

*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांकः 16.10.2026, जनपद आजमगढ़*

*🔹 शारदीय नवरात्रि मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत आजमगढ़ पुलिस की पहल—पारिवारिक विवादों में प्रभावी काउंसलिंग कर सफल निस्तारण कराने वाले परिवारों को उपहार एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित।*

*🔹 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में चार दिवसीय अभियान के दौरान महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं पारिवारिक सौहार्द को बढ़ावा देने हेतु निरंतर प्रयास।*

*कार्यवाही का विवरण—*

➡️शारदीय नवरात्रि के अवसर पर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी मिशन शक्ति श्री पंकज श्रीवास्तव एवं पर्यवेक्षण अधिकारी क्षेत्राधिकारी लालगंज श्रीमती आस्था जायसवाल के नेतृत्व में दिनांक 16.10.2026 को जनपद के समस्त थानों में स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों के माध्यम से पूर्व में सफल काउंसलिंग द्वारा निस्तारित पारिवारिक प्रकरणों से संबंधित अभिभावकों एवं परिजनों को आमंत्रित कर फीडबैक लिया गया तथा उन्हें उपहार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

➡️इस पहल का उद्देश्य पारिवारिक विवादों का प्रभावी समाधान कर परिवारों में आपसी सामंजस्य एवं सौहार्द स्थापित करना तथा महिलाओं को सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना है।

*आजमगढ़ पुलिस मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं पारिवारिक विवादों के प्रभावी निस्तारण हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है।*