*TV 20 NEWS || AZAMGARH : मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत 17 अक्टूबर को जनपद की तहसीलों में आयोजित होगा स्पेशल पिंक समाधान दिवस/मिशन शक्ति तहसील दिवस*
*मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत 17 अक्टूबर को जनपद की तहसीलों में आयोजित होगा स्पेशल पिंक समाधान दिवस/मिशन शक्ति तहसील दिवस*
आजमगढ़ 16 अक्टूबर 2026//
जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया है कि उ0प्र0 शासन द्वारा प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु शारदीय नवरात्र वर्ष 2026 में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत आयोजित होने वाले प्रमुख कार्यक्रमों/कार्यवाहियों का शासनादेश के अनुरूप सफलतापूर्वक संचालन/आयोजन किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
शासन के निर्देश के क्रम में जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु शारदीय नवरात्र वर्ष 2026 में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत आयोजित होने वाले प्रमुख कार्यक्रमों / कार्यवाहियों का कार्ययोजना के अनुरूप सफलतापूर्वक संचालन/आयोजन किये जाने एवं सम्पूर्ण समाधान दिवस की भाँति एक स्पेशल पिंक (समाधान दिवस) / मिशन शक्ति तहसील दिवस का आयोजन 17 अक्टूबर, 2026 को आयोजित किया जायेगा।






