*TV 20 NEWS || AZAMGARH :सब जूनियर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026: आजमगढ़ के खिलाड़ियों के लिए प्रविष्टि भेजने का अंतिम अवसर 21 अक्टूबर*
सब जूनियर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026: आजमगढ़ के खिलाड़ियों के लिए प्रविष्टि भेजने का अंतिम अवसर 21 अक्टूबर
आजमगढ़। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन, आजमगढ़ के तत्वावधान में आगामी 29 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक स्थानीय सुखदेव पहलवान स्टेडियम, आजमगढ़ में ₹1,00,000 की नकद पुरस्कार राशि वाली सब जूनियर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया जाएगा।
चैंपियनशिप के क्वालीफाइंग राउंड (अर्हता चक्र) में प्रतिभाग करने के इच्छुक आजमगढ़ के ऐसे खिलाड़ी, जिनका जन्म 1 जनवरी 2014 के बाद हुआ है, अपनी प्रविष्टि 21 अक्टूबर 2026 को सायंकाल 5:00 बजे तक चैंपियनशिप के आयोजन सचिव के मोबाइल नंबर 7905824339 पर भेज सकते हैं।
निर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त होने वाली प्रविष्टियों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। अतः पात्र खिलाड़ी समय रहते अपनी प्रविष्टि भेजकर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर सुनिश्चित करें।
चैंपियनशिप निम्नलिखित आयु वर्गों में संपन्न होगी :-
1. बालक एकल
2. बालिका एकल
3. बालक युगल
4. बालिका युगल
यह जानकारी चैंपियनशिप के टूर्नामेंट सेक्रेटरी सत्येंद्र उपाध्याय एवं व्यवस्था प्रमुख पवन पांडेय ने संयुक्त वक्तव्य में दी।
जिला बैडमिंटन एसोसिएशन, आजमगढ़ के अध्यक्ष डॉ डीपी राय एवं सचिव डॉक्टर पीयूष कुमार सिंह ने जनपद के प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों विद्यालयों अभिभावकों से इस अवसर का लाभ उठाने और प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करने की अपील की है।






