*TV 20 NEWS || AZAMGARH :साइबर फ्रॉड की शिकार महिला के खाते में ₹5,000/- की धनराशि वापस कराई गई*

*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांकः 24.10.2026*
*थाना– रौनापार, जनपद आजमगढ़*

🔹 *साइबर फ्रॉड की शिकार महिला के खाते में ₹5,000/- की धनराशि वापस कराई गई।*

🔹 *थाना रौनापार की साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए फ्रॉड की धनराशि होल्ड कराकर पीड़िता को दिलाई गई राहत।*

*घटना का विवरण-*
आवेदिका थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़ को लेटर/स्पीड पोस्ट शीघ्र पहुंचाने के नाम पर साइबर अपराधी द्वारा फोन कर एक लिंक भेजा गया। आवेदिका द्वारा लिंक खोलने पर उनका मोबाइल फोन हैक हो गया तथा दिनांक 11.02.2026 को उनके खाते से कुल ₹81,155/- की धनराशि कट गई। साइबर फ्रॉड की जानकारी होने पर आवेदिका द्वारा उसी दिन साइबर शिकायत संख्या 33102260032962 दर्ज कराई गई।

*पुलिस की कार्यवाही एवं धनराशि की वापसी-*
शिकायत प्राप्त होने के उपरांत थाना रौनापार की साइबर टीम द्वारा संबंधित बैंकों से ई-मेल एवं वार्ता के माध्यम से समन्वय स्थापित कर फ्रॉड की धनराशि में से ₹27,225.59/- विभिन्न खातों में होल्ड कराए गए। होल्ड धनराशि में से ₹5,000/- दिनांक 23.10.2026 को MRM पोर्टल के माध्यम से आवेदिका के खाते में वापस कराए गए। शेष होल्ड धनराशि वापस कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है।

*पुलिस टीम का विवरण-*
साइबर टीम, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।