*TV 20 NEWS || AZAMGARH :मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत थाना जीयनपुर पुलिस द्वारा बालिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन के प्रति किया गया जागरूक*

*प्रेस विज्ञप्ति दिनांकः 04.11.2026 , थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।*

*🔹 मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत थाना जीयनपुर पुलिस द्वारा बालिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन के प्रति किया गया जागरूक।*

*🔹 महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी, साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के बताए गए उपाय।*

*विवरणः-*

अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी श्री नवीन अरोरा एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र, आजमगढ़ श्री सुनील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के अंतर्गत थाना जीयनपुर पुलिस द्वारा बालिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया।

➡️ कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिसकर्मियों द्वारा बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, एम्बुलेंस सेवा 108 व 102 तथा अग्निशमन सेवा 101 सहित विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

➡️ बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, छेड़खानी अथवा असुरक्षा की स्थिति में बिना किसी भय या संकोच के अपनी बात रखने तथा तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया।

➡️ इसके अतिरिक्त साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत इंटरनेट बैंकिंग फ्रॉड, साइबर ग्रूमिंग, डीपफेक एवं अन्य ऑनलाइन साइबर अपराधों के तरीकों की जानकारी देते हुए उनसे बचाव के उपाय बताए गए। सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने तथा किसी अनजान व्यक्ति से अपनी व्यक्तिगत जानकारी, ओटीपी एवं बैंकिंग विवरण साझा न करने के प्रति भी जागरूक किया गया।

*कार्यक्रम में उपस्थित पुलिसकर्मी-*

* उ0नि0 लक्ष्मी शुक्ला।

* म0का0 अर्चना कुशवाहा।

* रिक्रूट म0आरक्षी अंजलि यादव।

*आजमगढ़ पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने हेतु मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत निरंतर जागरूकता कार्यक्रम संचालित कर रही है।*