*TV 20 NEWS || AZAMGARH :यातायात माह नवम्बर के अंतर्गत अग्रसेन तिराहे पर चलाया गया हस्ताक्षर अभियान, आमजन को यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक*

*प्रेस विज्ञप्ति यातायात पुलिस, जनपद आजमगढ़ दिनांकः 10.11.2026*

*🔹 यातायात माह नवम्बर के अंतर्गत अग्रसेन तिराहे पर चलाया गया हस्ताक्षर अभियान, आमजन को यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक।*

*🔹 नागरिकों एवं वाहन चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट के प्रयोग तथा निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने के लिए दिलाया गया यातायात नियमों के पालन का संकल्प।*

*कार्यक्रम का विवरण-*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में यातायात माह नवम्बर के अंतर्गत आज दिनांक 10.11.2026 को यातायात पुलिस द्वारा शहर के अग्रसेन तिराहे पर विशेष हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

➡️अभियान के दौरान राहगीरों एवं वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया।

➡️कार्यक्रम के अंत में उपस्थित नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने एवं दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प दिलाया गया। साथ ही हस्ताक्षर पट्ट पर हस्ताक्षर कराकर आमजन को इस जागरूकता अभियान से जोड़ा गया।

*आजमगढ़ पुलिस की अपील- यातायात नियमों का पालन करें, स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।*