*TV 20 NEWS || AZAMGARH :राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या का आज जनपद आजमगढ़ भ्रमण, विभिन्न संस्थानों का करेंगी निरीक्षण*
जिला चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, वन स्टॉप सेंटर एवं मंडलीय जिला कारागार का करेंगी निरीक्षण
महिलाओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा, शिक्षा, सम्मान एवं अधिकारों से जुड़े विषयों की समीक्षा कर महिलाओं के समग्र विकास पर देंगी जोर
आजमगढ़, 11 नवम्बर 2026//
राज्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या द्वारा आज 12 नवम्बर 2026 को जनपद आजमगढ़ का भ्रमण किया जाएगा। भ्रमण के दौरान उनके द्वारा जनपद में महिलाओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा, शिक्षा, संरक्षण एवं कल्याण से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए विभिन्न संस्थानों एवं स्थलों का निरीक्षण किया जाएगा।
निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य महिला आयोग की सदस्य द्वारा जिला चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, वन स्टॉप सेंटर तथा मंडलीय जिला कारागार का निरीक्षण किया जाएगा। इसके साथ ही जिला कारागार स्थित महिला बंदी गृह/महिला बैरक का भी निरीक्षण कर वहां निरुद्ध महिला बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान महिला चिकित्सालयों में महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा सुविधाओं, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली जाएगी। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, आवासीय सुविधाओं एवं उनके शैक्षिक विकास से संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया जाएगा।
वन स्टॉप सेंटर में महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सहायता, परामर्श, संरक्षण एवं पुनर्वास संबंधी सुविधाओं की समीक्षा की जाएगी। वहीं मंडलीय जिला कारागार के महिला बंदी गृह/महिला बैरक में महिला बंदियों के रहन-सहन, स्वास्थ्य, भोजन, स्वच्छता, सुरक्षा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया जाएगा।
राज्य महिला आयोग की सदस्य द्वारा विभिन्न संस्थानों के निरीक्षण के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित योजनाओं और व्यवस्थाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया जाएगा। साथ ही महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, उनकी समस्याओं के प्रभावी समाधान तथा उन्हें सुरक्षित, सम्मानजनक एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
इस भ्रमण का उद्देश्य जनपद में महिलाओं के समग्र विकास, सशक्तीकरण, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाना तथा शासन की मंशा के अनुरूप महिला कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र महिलाओं एवं बालिकाओं तक पहुंचाना है।






