*TV 20 NEWS || AZAMGARH :विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के अन्तर्गत जनपद स्तरीय युवा उत्सव(कल्चरल/सांस्कृतिक ट्रैक) का आयोजन 21 नवम्बर को प्रतिभा निकेतन इण्टर कालेज अतलस पोखरा आजमगढ़ में*

 

15 से 29 वर्ष के मध्य युवा, प्रतिभाग करने हेतु मायभारत पोर्टल पर करें पंजीकरण

इच्छुक युवा 20 नवम्बर तक जिला युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय चतुर्थ तल कक्ष सं0-405 विकास भवन आजमगढ़ में करा सकते है पंजीकरण

 

आजमगढ़ 18 नवम्बर, 2026-

युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वाधान में वित्तीय वर्ष 2026-27 में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD) 2027 के अन्तर्गत एक दिवसीय जनपद स्तरीय युवा उत्सव (कल्चरल / सांस्कृतिक ट्रैक) का आयोजन 21 नवम्बर 2026 को प्रतिभा निकेतन इण्टर कालेज अतलस पोखरा आजमगढ़ में कराया जाना है।

कल्चरल ट्रैक की थीम “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” निर्धारित किया गया है। जनपद स्तरीय युवा उत्सव में राष्ट्रीय युवा उत्सव हेतु निर्धारित विधाओं लोकनृत्य (समूह), लोकगीत (समूह), नुक्कड़ नाकट (समूह), कविता लेखन एवं पेंटिंग की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। लोकनृत्य में कैसेट डांस अमान्य है। लोकनृत्य (समूह), लोकगीत (समूह), नुक्कड़ नाकट (समूह) के एक दल में अधिकतम् 10 प्रतिभागी प्रतिभाग कर सकेंगे। लोकनृत्य (समूह), लोकगीत (समूह) में अधिकतम् 03 संगतकर्ता जिनकी आयु 40 वर्ष से अधिक न हो इस प्रतिबन्ध के साथ सम्मिलित हो सकते हैं कि उक्त विधाओं में प्रतिभागियों की संख्या संगतकर्ता को शामिल करने के उपरान्त भी 10 से अधिक न हो। जनपद स्तरीय युवा उत्सव में सभी विकास खण्डों के अतिरिक्त समस्त विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, शासकीय व अर्द्धशासकीय शिक्षण संस्थानों एवं सुसंगत संस्थानों की नई प्रतिभाओं को अवसर प्रदान किया जायेगा। एक प्रतिभागी एक ही विधा में प्रतिभाग कर सकता है। युवा उत्सव में प्रतिभाग करने वाले कलाकारों/युवाओं की आयु 17 अगस्त, 2026 को 15 से 29 वर्ष के मध्य होगी तथा प्रतिभाग करने वाले युवाओं को मायभारत पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कलाकारों को पुरस्कार व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले कलाकार / टीम 20 नवम्बर, 2026 तक जिला युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय चतुर्थ तल कक्ष सं0-405 विकास भवन आजमगढ़ में पंजीकरण करा सकते है।