*TV 20 NEWS || PRYAGRAJ:विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार कर रहा प्रयागराज, विकास और जनभागीदारी के नए आयाम स्थापित कर रही डबल इंजन सरकार : केशव प्रसाद मौर्य*
प्रेस विज्ञप्ति
मीडिया कार्यालय, उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश
• *विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार कर रहा प्रयागराज, विकास और जनभागीदारी के नए आयाम स्थापित कर रही डबल इंजन सरकार : केशव प्रसाद मौर्य*
• *न सिफारिश, न भ्रष्टाचार, योग्यता को मिल रहा रोजगार; युवाओं को नियुक्ति पत्रों की बहार दे रही डबल इंजन सरकार : केशव मौर्य*
• *चिकित्सा, कौशल विकास और रोजगार के क्षेत्र में नए अवसरों से जुड़ रहा उत्तर प्रदेश का युवा : उप मुख्यमंत्री*
*प्रयागराज। लखनऊ दिनांक 18-11-2026, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को प्रयागराज में विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता कर विकास, चिकित्सा, कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के क्षेत्र में प्रदेश की प्रगति को रेखांकित किया। श्री मौर्य ने दैनिक जागरण विमर्श कार्यक्रम में सहभागिता की और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों को सम्मानित किया उपरांत एम.पी. खेमका कॉलेज में आयोजित 28वें राष्ट्रीय एवं चौथे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन तथा सुपर एडवांस प्रशिक्षण कार्यक्रम में चिकित्सकों को प्रोत्साहित किया साथ ही रोजगार महोत्सव-2026 में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर चयनित लाभार्थियों को नियुक्ति पात्र वितरित किये।*
उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने प्रयागराज में ‘विकसित उत्तर प्रदेश, विकसित प्रयागराज’ विषय पर आयोजित ‘दैनिक जागरण विमर्श’ कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर समाज और प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले नागरिकों को सम्मानित किया तथा कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में विकास, नवाचार, निवेश, सुशासन और जनभागीदारी के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। विकसित उत्तर प्रदेश का लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब विकास की प्रक्रिया में समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित होगी। प्रयागराज की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान के साथ विकास की नई संभावनाएं इसे प्रगति के नए शिखर पर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
इसके उपरांत उप मुख्यमंत्री ने एम.पी. खेमका कॉलेज, प्रयागराज में आयोजित 28वें राष्ट्रीय एवं चौथे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन तथा सुपर एडवांस प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने एक्यूप्रेशर चिकित्सा पद्धति के क्षेत्र में शोध, प्रशिक्षण और जनजागरूकता के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में शोध एवं नवाचार को प्रोत्साहित करना समय की आवश्यकता है। पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के वैज्ञानिक अध्ययन, व्यवस्थित प्रशिक्षण और व्यापक जनजागरूकता से समाज को लाभ मिल सकता है। इस अवसर पर मा. न्यायमूर्ति श्री राजेश कुमार जी, भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता जी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती निर्मला पासवान जी, मा. विधायक श्री दीपक पटेल जी, उत्तर प्रदेश विधान परिषद के मा. सदस्य श्री सुरेन्द्र चौधरी जी तथा एक्यूप्रेशर शोध प्रशिक्षण एवं उपचार संस्थान के अध्यक्ष प्रो. जे.पी. अग्रवाल जी सहित मा. जनप्रतिनिधिगण एवं अन्य प्रतिष्ठितजन उपस्थित रहे।
उक्त कार्यक्रमों के उपरांत उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज द्वारा शम्भूनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, झलवा में आयोजित वृहद रोजगार महोत्सव-2026 में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। उन्होंने रोजगार के अवसरों को युवाओं के आत्मनिर्भर भविष्य और प्रदेश की आर्थिक प्रगति का महत्वपूर्ण आधार बताया। उन्होंने कहा कि युवाओं को उनकी योग्यता, कौशल और प्रतिभा के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। रोजगार महोत्सव जैसे आयोजन युवाओं और रोजगार प्रदान करने वाली कंपनियों के बीच प्रभावी सेतु का कार्य करते हैं।
श्री मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार युवाओं को शिक्षा, कौशल विकास, स्वरोजगार और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। रोजगार महोत्सव युवाओं और रोजगार देने वाली कंपनियों के बीच प्रभावी सेतु बन रहे हैं। सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश का युवा नौकरी मांगने वाला ही नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला भी बने। उन्होंने युवाओं से अपनी प्रतिभा, कौशल और परिश्रम के बल पर नए अवसरों का लाभ उठाने तथा विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रयागराज ज्ञान, संस्कृति, आस्था और संभावनाओं की धरती है। यहां प्रतिभाओं को अवसर, युवाओं को रोजगार और समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर विकसित प्रयागराज के संकल्प को साकार किया जा रहा है।






