*TV 20 NEWS || AZAMGARH :ऑपरेशन वज्रपात के तहत रिवाल्वर के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाकर दबंगई का प्रदर्शन करने वाली 01 महिला के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई*
*प्रेस विज्ञप्ति*
*थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़*
*दिनांक– 24.11.2026*
*ऑपरेशन वज्रपात के तहत रिवाल्वर के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाकर दबंगई का प्रदर्शन करने वाली 01 महिला के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में सोशल मीडिया के माध्यम से गैंग संस्कृति एवं दबंगई का प्रदर्शन कर आमजन में भय का माहौल उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे *ऑपरेशन वज्रपात* के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक महिला द्वारा रिवाल्वर के साथ रील बनाकर पोस्ट किया गया था। पुलिस द्वारा वीडियो की जांच कर संबंधित महिला की पहचान की गई। उक्त कृत्य से आमजन में भय एवं असुरक्षा की भावना उत्पन्न होने की संभावना के दृष्टिगत दिनांक 24.11.2026 को संबंधित महिला के विरुद्ध आवश्यक निरोधात्मक एवं विधिक कार्रवाई की गई।
*पुलिस टीम-* प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय, उ0नि0 अभिषेक कुमार मिश्रा (चौकी प्रभारी सिविल लाइन), का0 दीपक, का0 अनुज एवं म0का0 आकांक्षा सिंह, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।
आजमगढ़ पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सोशल मीडिया पर गैंग संस्कृति, दबंगई अथवा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसे कृत्य करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।






