*TV 20 NEWS || AZAMGARH : मिनी ट्रक से कुचलकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार;बोलेरो में टक्कर के बाद हुआ था विवाद, घटना में प्रयुक्त टाटा मिनी ट्रक बरामद*
आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र में बोलेरो में टक्कर लगने के बाद हुए विवाद में एक व्यक्ति की मिनी ट्रक से कुचलकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त टाटा गुड्स कैरियर मिनी ट्रक भी बरामद किया है। थाना बरदह पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी लालगंज आस्था जायसवाल ने पुलिस कार्रवाई और घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी दी






