*TV 20 NEWS || AZAMGARH :युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने एवं जान से मारने की धमकी देने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक– 25.11.2026*
*थाना– तहबरपुर, जनपद आजमगढ़*

*🔹 युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने एवं जान से मारने की धमकी देने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।*

➡️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना तहबरपुर पुलिस द्वारा दुष्कर्म के प्रयास एवं एससी/एसटी एक्ट से संबंधित मुकदमे में वांछित अभियुक्त अभिमन्यु गौंड पुत्र स्व0 कल्पू गौंड निवासी ग्राम मधसिया, थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया गया।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 23.11.2026 को वादिनी द्वारा थाना तहबरपुर पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि अभियुक्त अभिमन्यु गौंड द्वारा भोर में लगभग 04:00 बजे घर में घुसकर युवती के साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया गया। युवती द्वारा शोर मचाने पर परिजनों के मौके पर पहुंचने पर अभियुक्त जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना तहबरपुर पर मु0अ0सं0 170/2026 धारा 64(1), 62, 333, 351(3) बीएनएस एवं 3(2)5, 3(1)द, 3(1)ध एससी/एसटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*गिरफ्तारी का विवरण-*
दिनांक 25.11.2026 को उ0नि0 लोकेश मणि त्रिपाठी मय हमराह पुलिसकर्मियों द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त अभिमन्यु गौंड को सोफीपुर चौराहा, थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़ से समय लगभग 09:30 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
अभिमन्यु गौंड पुत्र स्व0 कल्पू गौंड निवासी ग्राम मधसिया, थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़।

*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 170/2026 धारा 64(1), 62, 333, 351(3) बीएनएस एवं 3(2)5, 3(1)द, 3(1)ध एससी/एसटी एक्ट, थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़।

*आपराधिक इतिहास-*
मु0अ0सं0 09/2022 धारा 354 भादवि एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट, थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 लोकेश मणि त्रिपाठी, थाना तहबरपुर।
2. का0 ताहिर अली, थाना तहबरपुर।
3. का0 संदीप कुमार सिंह, थाना तहबरपुर।
4. का0 श्यामदेव यादव, थाना तहबरपुर।