*TV 20 NEWS || AZAMGARH :साइबर अपराध के विरुद्ध आजमगढ़ पुलिस की प्रभावी कार्रवाई; साइबर टीम थाना रौनापार द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर फ्रॉड के पीड़ित के खाते में ₹8,000/- की धनराशि वापस कराई गई*
*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक– 28.11.2026*
*थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़*
*➡️ साइबर अपराध के विरुद्ध आजमगढ़ पुलिस की प्रभावी कार्रवाई*
*🔹 साइबर टीम थाना रौनापार द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर फ्रॉड के पीड़ित के खाते में ₹8,000/- की धनराशि वापस कराई गई।*
*🔹 पूर्व में भी पीड़ित को ₹12,616/- वापस कराए जा चुके हैं। शेष होल्ड धनराशि वापस कराने की कार्यवाही प्रचलित है।*
*घटना एवं कार्यवाही का विवरण–*
आवेदक संजय यादव निवासी ग्राम अराजी अजगरा मशर्की, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़ द्वारा विदेश भेजने के नाम पर एजेंट को धनराशि दिए जाने के बावजूद विदेश न भेजने एवं पैसा वापस न करने के संबंध में साइबर फ्रॉड की शिकायत संख्या 23108260159393 दर्ज कराई गई थी। शिकायत पर साइबर टीम द्वारा संबंधित बैंकों से समन्वय स्थापित कर कुल ₹33,636/- की धनराशि फ्रॉडस्टर के खातों में होल्ड कराई गई। इसमें से दिनांक 20.11.2026 को MRM पोर्टल के माध्यम से ₹8,000/- पीड़ित के खाते में वापस कराए गए। इससे पूर्व दिनांक 28.09.2026 को भी ₹12,616/- वापस कराए जा चुके हैं। शेष होल्ड धनराशि वापस कराने की कार्यवाही प्रचलित है।
*पुलिस टीम–*
साइबर टीम थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।
*आमजन से अपील-*
🔹 किसी भी अनजान व्यक्ति को विदेश भेजने, नौकरी दिलाने अथवा अन्य किसी प्रलोभन में आकर बिना सत्यापन के धनराशि न दें।
🔹 किसी अनजान व्यक्ति के साथ *OTP, बैंक खाते की जानकारी, ATM PIN* अथवा *UPI PIN* साझा न करें।
🔹 साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल *हेल्पलाइन नंबर 1930* पर कॉल करें अथवा “www.cybercrime.gov.in” (https://www.cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज कराएं। शीघ्र शिकायत करने से धनराशि होल्ड कराने एवं वापस कराने की संभावना बढ़ जाती है।
*आजमगढ़ पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प।*






