सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधानसभा दीदारगंज के सिकरौर बाजार स्थित छित्तेपुर में पार्टी की हुई बैठक

आजमगढ़। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधानसभा दीदारगंज के सिकरौर बाजार स्थित छित्तेपुर में पार्टी की बैठक बुधवार को सम्पन्न हुई। जिमसें मुख्य अतिथि के रूप में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर मौजूद रहे। सर्वप्रथम सुहेलदेव के चित्र पुष्प अर्पित कर उन्हे नमन किया गया। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के उपस्थिति में प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता शशि प्रकाश सिंह मुन्ना समेंदा द्वारा विकास खण्ड पल्हना से नीरज सिंह को पार्टी में सदस्यता दिलाकर स्वागत किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहाकि हमारी पार्टी के बगैर 2022 में किसी की सरकार नहीं बनेगी। सरकार बनाने के लिए सुभासपा की आवश्यकता पड़ेगी। कार्यकर्ता से कहाकि भारतीय जनता पार्टी डूबती हुई नैया ह। बीजेपी, भारतीय झूठ पार्टी, भारतीय जुमला पार्टी और भारतीय जुगाड़ पार्टी हो गई है। भाजपा डूबती नैया है, उस पर सवार न होंगे। उन्होंने प्रदेश में भागीदारी संकल्प मोर्चा की सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि लोगों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने के अलावा जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी जैसे वादों के साथ चुनाव में उतरा जाएगा।
इस मौके पर शशि प्रकाश सिंह मुन्ना प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता,  फखरे आलम, अभिमन्यु सिंह सहित दीदारगंज विधानसभा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।