आजमगढ़। साहित्य को धार देने के लिए शैदा साहित्य मण्डल आजमगढ़ अध्यक्ष हरिहर पाठक ने मंगलवार को अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में अध्यक्ष हरिहर पाठक ने बताया कि शैदा साहित्य मण्डल के साथियों द्वारा वर्षो से कवियों को बड़ा मंच मिलता रहा है। इस कड़ी को आगे बढ़ाने के उद्देश्य के साथ मण्डल का विस्तार किया जा रहा है। जिसके क्रम में श्रीमती आशा सिंह व शैलेन्द्र मोहन राय अटपट को उपाध्याक्ष, विजयेन्द्र प्रताप श्रीवास्तव को महामंत्री, राजकुमार आर्शीवाद को संयुक्त मंत्री व रूद्रनाथ चौबे रूद्र को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी। इसके साथ ही मीडिया प्रभारी की भूमिका के लिए रोहित बारी को नियुक्त किया गया। जैसे ही सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का विस्तार किया तो नये पदाधिकारियों को सदस्यों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने साहित्य को गति देने को अपनी प्राथमिकता बताया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.











