आजमगढ़ 09 अगस्त– प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आजमगढ़, अशोक कुमार ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि प्रवेश सत्र अगस्त 2021-2022 हेतु दिनांक 04 अगस्त 2021 से 28 अगस्त 2021 तक ऑनलाईन आवेदन किया जाना है। इस जनपद के अन्तर्गत राजकीय आईटीआई, आजमगढ़ में कुल 18 ट्रेड, राजकीय आईटीआई फूलपुर में कुल 05 ट्रेड, राजकीय आईटीआई लालगंज में कुल 12 ट्रेड एवं राजकीय आईटीआई मेंहनगर में कुल 12 ट्रेड संचालित हैं।
इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन निकटतम जनसेवा केन्द्र/साईबर कैफे से परिषद् की वेबसाईट www.scvtup.in पर अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुसार ऑनलाईन आवेदन कराना सुनिश्चित करें। उक्त के अतिरिक्त ऑनलाईन भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इन्टरनेट बैंकिंग, यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है। प्रवेश पंजीकरण शुल्क सामान्य/पिछड़ा वर्ग हेतु रूपया 250 तथा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति हेतु शुल्क रूपया 150 निर्धारित है।
![WhatsApp Image 2022-01-28 at 16.31.32 (2)](https://tv20news.in/wp-content/uploads/2023/07/ad5.jpeg)
![](https://tv20news.in/wp-content/uploads/2023/07/ad5-100x80.jpeg)
![WhatsApp Image 2022-01-28 at 16.31.31](https://tv20news.in/wp-content/uploads/2023/07/ad4.png)
![](https://tv20news.in/wp-content/uploads/2023/07/ad4-100x80.png)
![WhatsApp Image 2022-01-28 at 16.31.30 (2)](https://tv20news.in/wp-content/uploads/2023/07/ad3.jpeg)
![](https://tv20news.in/wp-content/uploads/2023/07/ad3-100x80.jpeg)
![WhatsApp Image 2022-01-28 at 16.31.30 (1)](https://tv20news.in/wp-content/uploads/2023/07/ad2-1.jpeg)
![](https://tv20news.in/wp-content/uploads/2023/07/ad2-1-100x80.jpeg)
![Screenshot (902)](https://tv20news.in/wp-content/uploads/2023/07/ad1-1.jpeg)
![](https://tv20news.in/wp-content/uploads/2023/07/ad1-1-100x80.jpeg)
![WhatsApp Image 2023-02-15 at 1.35.50 PM (1)](https://tv20news.in/wp-content/uploads/2023/07/ad-1.jpeg)
![](https://tv20news.in/wp-content/uploads/2023/07/ad-1-100x80.jpeg)