सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने मुस्लिम भाइयों को दी ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज लखनऊ के ईदगाह जाकर मुस्लिम भाइयों को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद दिया। धर्मगुरू मौलाना खालिद रसीद फिरंगी महली ने श्री अखिलेश यादव का स्वागत किया।

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि ईद-ए-मिलाद को इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगम्बर मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन इबादत का है।

उन्होंने कहा कि पैगम्बर साहब ने इस्लाम के जरिए दुनिया में भाईचारे, शांति तथा सहयोग का संदेश दिया। इस्लाम धर्म में इंसानियत को सबसे ऊपर रखा गया है।