भाजपा सरकार में दलितों का सबसे ज्यादा उत्पीड़न हुआ है -डा. अशोक सिद्धार्थ

आजमगढ़। बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, राज्यसभा सांसद व मुख्य सेक्टर प्रभारी डा. अशोक सिद्धार्थ ने कहाकि भाजपा सरकार में दलितों का सबसे ज्यादा उत्पीड़न हुआ है।  मंहगाई, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। श्री सिद्धार्थ बुधवार को करतालपुर स्थित शकुन्तलम मैरेज हाल में आयोजित पार्टी की मण्डल स्तरीय कार्यकर्ता को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कहाकि देश व प्रदेश में रामराज का सपना दिखाने वाली भाजपा सरकार में हर वर्ग के साथ अन्याय हो रहा है। अपराधियों को खुद पुलिस संरक्षण दे रही है। प्रदेश की जनता अब इस सरकार से ऊब चुकी है। आने वाले चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी। उन्होने बसपा कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहाकि वह आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कस लें और प्रत्येक बूथों पर बसपा से अधिक अधिक लोगों को जोड़कर पार्टी को मजबूत बनाने का काम करें। उन्होने कहाकि आज प्रदेश में बेरोजगारी, मंहगाई की हालत यह है कि लोग दो वक्त की रोटी नहीं जुटा पा रहे है। सरकार गरीबी मिटाने के बजाय गरीबों को ही मिटाने पर तुली है। संविधान को ताक पर रखकर दलितों के साथ भेदभाव हो रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष भीमराज ने कहाकि भाजपा सरकार के अत्याचार, शोषण, अन्याय से ऊबी प्रदेश की जनता अब बसपा सुप्रीमों को पाचवीं बार प्रदेश की सत्ता सौंपने को बेताब है। कार्यकर्ता बूथ बूथ पर लग जायें और हर बूथ पर बसपा को जिताने का काम करें।
बैठक को मुख्य सेक्टर प्रभारी हरिश्चन्द्र गौतम, डा. मदन राम, ओंकार शास्त्री, सांसद संगीता आजाद, विधायक आजाद अरिमर्दन, सुनील कुमार, पूर्व सांसद बलिराम, जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार, डा. सरोज पांडेय, डा नीलम कुशवाहा, सुशील सिंह, डा. धर्म सिंह गौतम, रमेश यादव, शंकर यादव, पंकज कुमार, विजय कुमार ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता समसुद्दीन राइन व संचालन विनोद चौहान ने किया।
इस अवसर पर अब्दुल्ला, डा. अमरनाथ, सिकन्दर कुशवाहा, अश्वनी कुमार, संतोष राम,  राशिद अहमद, चन्दभूषण, शैलेन्द्र महाराजी, सुरेन्द्र निषाद, जयभीम कुमार, राजीव कुमार, सुरेन्द्र राजभर, अजय कुमार, सुबाष चन्द राम, माया राम, अनिल कुमार,  चेतई राम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।