आजमगढ़। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का सम्मान हमारे लिए सर्वोपरि है। हमारी पार्टी लोकतन्त्र का सम्मान व आदर करना जानती है लेकिन भाजपा सरकार उसका गलत प्रयोग कर विपक्षी पार्टियों का पुलिस की मदद लेकर अपमान कराने जैसी ओच्छी हरकत करा रही है। उक्त बातें सुभासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रवक्ता शशि प्रकाश सिंह मुन्ना ने कहीं।
बांदा पुलिस द्वारा सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर व उनकी चेक की गई गाड़ी पर पार्टी ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर कर अपमान बताया और सीएम योगी आदित्यनाथ से माफी मांगे जाने की बात कहीं। माफी न मांगने पर पार्टी जनपद आगमन पर मुख्यमंत्री का विरोध करने के लिए तैयार थी । इस बात की भनक जब जिला प्रशासन को लगा तो उनके हाथ पांव फूल गए। पुलिस विभाग ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा का हवाला देते हुए सुभासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रवक्ता शशि प्रकाश सिंह मुन्ना से ऐसा न करने का आग्रह कर किसी प्रकार उन्हें मना लिया।
इस पर सुभासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता शशि प्रकाश सिंह मुन्ना ने कहाकि मुख्यमंत्री सिर्फ एक पार्टी के नहीं होते है। उनको सबको साथ लेकर चलना चाहिए।लोकतंत्र में सरकार द्वारा अगर कुछ गलत कराया जा रहा है तो उसका विरोध करना सभी का कर्तव्य है। योगी जनता के लिए नही सिर्फ पार्टी के लिए कार्य कर रहे है जिस प्रकार हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष का अपमान किया गया था वह दुर्भाग्यपूर्ण व निंदनीय है। पुलिस ने सीएम की सुरक्षा का हवाला देकर विरोध न किये जाने का आग्रह किया। हम लोकतन्त्र को मानने वाले लोग है, इसलिए पुलिस का भी सम्मान करते हैं। प्रदेश सरकार संविधान को ताक पर रखकर काम कर रही है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.











